Pune Crime | पुणे के आंबेगांव पठार में 16 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार, फोटो वायरल करने की धमकी 

 

पुणे, 23 जुलाई : (Pune Crime) एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार (rape) कर उसकी फोटो वायरल (Photo viral) करने की धमकी देने की घटना (Pune Crime) सामने आई है।  इस मामले में पीड़ित लड़की ने खड़क पुलिस स्टेशन (khadak police station) में शिकायत दर्ज कराई है।  इसके बाद पुलिस ने आरोपी पर पॉस्को (Posco) के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपी का नाम वृषभ सुधीर शिंदे (उम्र 19 वर्ष, नि – आंबेगांव पठार ) है।  आरोपी ने 16 वर्षीय पीड़ित लड़की को शादी करने का झांसा देकर उसके साथ प्राकृतिक और अप्राकृतिक बलात्कार किया। आरोपी ने लड़की को उसकी फोटो वायरल करने की धमकी दी थी।  इसके बाद पीड़ित ने खड़क पुलिस स्टेशन में आरोपी की शिकायत दर्ज  करा दी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी और पीड़ित 16 वर्षीय लड़की की एक-दूसरे से पहचान थी।  आरोपी ने पीड़ित लड़की को शादी करने का भरोसा देकर उसके साथ जबरन प्राकृतिक और अप्राकृतिक बलात्कार किया।  इसके बाद उसने लड़की को नग्न तस्वीर भेजने के लिए कहा।  इसके बाद आरोपी ने लड़की की नग्न तस्वीर वायरल करने की धमकी देने के साथ गाली-गलौज की।  इतना ही नहीं लड़की को मारा भी।  आगे की जांच महिला सहायक पुलिस इंस्पेक्टर म्हस्के कर रही है।

 

Pune Crime | पुलिस कमिश्नर अमिताभ गुप्ता ने कात्रज के ‘चूहा गैंग’ पर मोक्का की कार्रवाई की 

पुणे शहर में अपराध और अपराधियों  पर लगाम लगाने के लिए पुणे पुलिस कमिश्नर अमिताभ गुप्ता (Pune Police Commissioner Amitabh Gupta) ने अपराधी गिरोहों पर मोक्का (Mcoca) के तहत कार्रवाई (Pune Crime) शुरू की है।  हफ्ता, लूटपाट, हत्या (murder) का प्रयास सहित गंभीर किस्म के अपराध करके पुणे (pune) शहर के कात्रज (katraj) की