Pune Crime | येरवडा जेल में मकोका के तहत बंद आरोपी का जन्मदिन मनानेवाले 11 समर्थकों पर कार्रवाई

पुणे/पिंपरी : Pune Crime |  मर्डर और मकोका की कार्रवाई में येरवडा जेल (Yerwada Jail) में बंद भाई का जन्मदिन मनाने के लिए इकट्ठे हुए समर्थकों पर दिघी पुलिस ने कार्रवाई (Pune Crime) की है। इसमें से तीन को गिरफ्तार (arrest) किया है।

शुभम बलराम वाणी (उम्र 23, नि. दिघी) का 28 अक्टूबर को जन्मदिन मनाने के लिए उसके समर्थक दिघी के परांडेनगर में रात के साढ़े 10 बजे जमा हुए थे। अवैध रूप से भीड़ जमा थी और मास्क नहीं पहना हुआ था। उनके पास से लोहे का कोयता व एक तलवार जब्त किया गया है। प्रशांत प्रकाश बुदुक (उम्र 19, नि. समर्थनगर कॉलोनी), अभय गजेद्र खंडागले (उम्र 19, नि. लक्ष्मीनगर, येरवडा), प्रणव सतीश बारसे (उम्र 19, नि. आदर्श नगर, दिघी) को गिरफ्तार किया गया है। अनिकेत यादगिरी, प्र्साद बुद्रुक, अक्षय गायकवाड, सुंदर गवली सहित 11 लोगों पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है।

मंगेश मोरे व उनके साथियों ने भोसरी में एक युवक की टोली के वर्चस्व में पिछले साल अगस्त में हत्या की थी। संगठित अपराध व आर्थिक फायदे के लिए यह गैंग क्राइम करती है। इस वजह से अक्टूबर में मंगेश मोरे व उसके साथियों कुल मिलाकर 10 लोगों पर मकोका के अंतर्गत पिंपरी चिंचवड पुलिस ने कार्रवाई की है। तब से मंगेश मोरे व शुभम वाणी येरवडा जेल में बंद है।

 

Pune Crime | शरबत में बेहोशी की दवाई देकर 16 साल की लड़की का बलात्कार; पुणे के धनकवडी इलाके की घटना

Mumbai Drug Case | समीर वानखेडे को मनसे का सपोर्ट? दो शब्दों में मनसे का सांकेतिक ट्वीट