Pune Crime | दुबई से तस्करी कर लाया गया 1 किलो 166 ग्राम सोने का बिस्किट पुणे के लोहगांव एयरपोर्ट पर जब्त

पुणे : पुणेसमाचार ऑनलाइन – Pune Crime | दुबई से स्पाइस जेट के विमान से तस्करी कर लाए गए 1 किलो 166 ग्राम वजन का 10 सोने का बिस्किट कस्टम विभाग ने पुणे के लोहगांव एयरपोर्ट पर जब्त किया है। (Pune Crime)

 

दुबई से पुणे इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह स्पाइस जेट का विमान लैंड किया। यह विमान देश के अन्य हिस्सों के लिए रवाना होने वाली थी। इस विमान की एक्साइज डिपार्टमेंट की तरफ से जांच की गई। इस दौरान यात्री के सीट के नीचे एक काले रंग की प्लास्टिक की एक थैली में10 सोने का बिस्किट मिला। 61 लाख 70 हजार रूपए कीमत के इस बिस्किट का वजन 1 किलो 166 ग्राम है। सोने की तस्करी कर कौन ला रहा था यह फिलहाल साफ नहीं हो पाया है। (Pune Crime)

 

पिछले महीने इसी तरह से सोने की तस्करी के दो मामले सामने आए थे।
एक परिवार ने अपने जूते में 30 लाख 45 हजार रूपए का 650 ग्राम वजन का
सीने का पेस्ट छिपा रखा था।
उसे सीमा शुल्क विभाग ने गिरफ्तार कर लिया था।
दूसरे एक मामले में एक यात्री 32 लाख रुपए की विदेशी करेंसी पुणे से ले जा रहा था। उसे पकड़ा गया था।

 

Web Title :- Pune Crime | 1 kg 166 grams gold biscuits smuggled from Dubai seized at pune lohegaon international airport

 

 

इसे भी पढ़ें

 

Pune Purandar Airport | एयरपोर्ट प्रभावितों का उपमुख्यमंत्री को ज्ञापन; जमीन नहीं देने पर अडे, प्रस्ताव पास

 

Warina Hussain | अभिनेत्री वरना हुसैन हुई ट्रोलर्स का शिकार अपने गणपती दर्शन करने पर

 

Rain in Maharashtra | अगले 5 दिन मूसलाधार बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने दी महत्वपूर्ण जानकारी