Pune Crime | पुणे में पेट्रोल पंप में हिस्सेदारी देने का झांसा देकर 1.16 करोड़ की ठगी; अरविंद बरके, गणेश बरके और नंदा बरके के खिलाफ FIR

पुणे (Pune News) : फर्जी नोटरी (Fake Notary) बनाकर पेट्रोल पंप के  व्यवसाय  में 10 प्रतिशत की हिस्सेदारी दिखाते हुए एक वरिष्ठ नागरिक (Pune Crime) से 1 करोड़ 16 लाख रुपये की ठगी (Fraud) करने की घटना सामने (Pune Crime) आई है।

 

 इस मामले में रवींद्र यादव मोहिते (Ravindra Yadav Mohite) (उम्र 61. नि. मंगलवार पेठ) ने समर्थ पुलिस थाने (Samarth Police Station) में शिकायत दी है। इसके अनुसार पुलिस ने अरविंद पांडुरंग बरके (Arvind Pandurang Barke), गणेश पांडुरंग बरके (Ganesh Pandurang Barke) और नंदा अरविंद बरके (Nanda Arvind Barke) (सभी नि. गृहलक्ष्मी सोसाइटी, सोमवार पेठ) के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज किया गया है। यह घटना 5 फरवरी 2016 से 31 अगस्त 2018 के बीच हुई है।

 

इस बारे में पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार रवींद्र यादव मोहिते (Ravindra Yadav Mohite) को पेट्रोल पंप (Petrol Pump) का व्यवसाय करना था। आरोपी को इस बारे में जानकारी थी उसने बुजुर्ग से कहा कि वाडिया कॉलेज के सामने वाला भारत पेट्रोल पंप (Bharat Petrol Pump) बिक रहा है, उसे खरीदने में मदद करता हूँ। अरविंद और गणेश बरके ने उनके बैंक अकाउंट से जनता ऑटोमोबाइल्स व कांचन सरसी सेंटर, बॉम्बे गैरेज के नाम के बैंक खाते में 1 करोड़ 11 लाख 20 हजार रुपये आरटिजीएस के माध्यम से ट्रांसफर करने के लिए कहा।

 

शिकायतकर्ता व आरोपी के बीच फर्जी नोटरी (Fake Notary) बनवाकर 10 प्रतिशत हिस्सेदारी पर साइन कराया। इस हिस्सेदारी के अनुसार शिकायतकर्ता द्वारा दी गई रकम कैपिटल के रूप में रहने तक उनके खाते में हर महीने 1 लाख रुपये जमा होंगे। ऐसा कहने के बाद भी पैसे जमा नहीं किए।

साथ ही शिकायतकर्ता के  बेटे  ने आरोपी को 4 लाख 80 हजार रुपये समय-समय पर भेजे, उसके बाद भी पेट्रोल पंप देने में आनाकानी की। इसलिए शिकायतकर्ता के साथ 1 करोड़ 16 लाख रुपये की ठगी का मामला दर्ज किया गया है। सहायक पुलिस निरीक्षक जाधव (Assistant Police Inspector Jadhav) इस मामले की जांच कर रहे हैं।

 

 

Pune Crime | अल्नेश सोमजी के खिलाफ एक और शिकायतकर्ता सामने