Pune Court | रवींद्र ब-हाटे का ठिकाना औरंगाबाद का जेल ; जाने पूरा मामला 

पुणे (Pune News), 21 अगस्त : Pune Court | हफ्ता, धमकाने, गैर-क़ानूनी रूप से साहूकारी और आर्थिक ठगी (Frad) जैसे अपराध करने वाले गिरोह के प्रमुख सूचना  का अधिकार कार्यकर्ता रवींद्र ब-हाटे (Ravindra Barate) का स्थाई पता औरंगाबाद का जेल होगा। उसके दवारा औरंगाबाद जेल (Aurangabad Jail) से येरवड़ा जेल (Yerwada Jail) शिफ्ट करने की अर्जी कोर्ट (Pune Court) ने ख़ारिज कर दी है।  विशेष मकोका न्यायाधीश एस आर नावंदर (MCOCA Judge S R Navandar) ने यह अर्जी ख़ारिज की है।

 

ब-हाटे का यहां के कुछ रजनीतिक नेताओं और प्रशासन के लोगों के साथ अच्छे रिश्ते है।  इन लोगों के जरिये वह जांच में बाधा पैदा कर सकता है।  येरवड़ा जेल से उसका कारनामा जारी रह सकता है।  इसलिए उसे औरंगाबाद जेल में रखा गया है।  लेकिन उसने अपने हेल्थ का हवाला देकर येरवड़ा जेल में शिफ्ट करने की अर्जी कोर्ट (Court) में लगाई थी। ससून हॉस्पिटल में हार्ट का इलाज कराने का हवाला देकर येरवड़ा जेल में शिफ्ट करने का अनुरोध किया था।  इस अर्जी का विशेष सरकारी वकील प्रवीण चव्हाण (Public Prosecutor Praveen Chavan) ने विरोध किया।  उन्होंने दलील दी कि ब-हाटे की  जनवरी महीने में अंजिओप्लास्टी हुई है।  औरंगाबाद शिफ्ट करने से पहले उसकी मेडिकल चेकअप की गई थी।  डॉक्टर ने बताया था कि यात्रा करने में उसे कोई तकलीफ नहीं है।

औरंगाबाद (Aurangabad) के घाटी सरकारी हॉस्पिटल में अत्याधुनिक सुविधाएं है। ऐसे में जरुरत पड़ने पर उसका यहां उपचार हो सकता है।

जरुरत पड़ने पर उसे मुंबई (Mumbai) के सरकारी हॉस्पिटल भी भेजा जाएगा।   इसलिए उसकी अर्जी खारिज करने की मांग की गई थी।  सरकारी वकील की दलील को सही  मानते हुए कोर्ट ने ब-हाटे (Ravindra Barate) की अर्जी ख़ारिज कर दी है।

षड़यंत्र करने की आशंका

ऐड. चव्हाण ने यह भी दलील दी कि उपचार के लिए उसे येरवड़ा जेल (Yerwada Jail) में शिफ्ट करने की जरुरत नहीं है।  यहां आकर उसके दवारा षड़यंत्र करने की आशंका को नकारा नहीं जा सकता हैं।

 

 

Pune Crime | पुणे के उद्योजक गायकवाड़ बाप-बेटे को इतने दिनों की पुलिस कस्टडी

Pune Crime | मकोका मामले में फरार गायकवाड़ बाप-बेटे पर पुणे पुलिस की बड़ी कार्रवाई, किया गया गिरफ्तार