Pune Corporation | चुनाव का फंड जमा करने के लिए भाजपा ने Amenity Space के जरिये पुणेवासियों की संपत्ति बेचने की साजिश रची ; राष्ट्रवादी कांग्रेस के शहराध्यक्ष प्रशांत जगताप का आरोप 

पुणे (Pune News), 19 अगस्त : Pune Corporation | अमेनिटी स्पेस (Amenity Space) पुणेवासियों की संपत्ति है।  लेकिन चुनाव के लिए पार्टी का फंड इकठ्ठा करने हेतु सत्ताधारी भाजपा (BJP) ने आखिरी चरण में लंबी अवधि के लिए इसे  किराये पर देने का प्रस्ताव बहुमत के दम पर मंजूर (Pune Corporation) करा लिया है।  कुछ समय बाद ये प्रॉपर्टी बेच दी जाएगी। इस प्रस्ताव का हम विरोध करते है।  इसे रद्द कराने के लिए सरकार से मदद मांगे जाने की जानकारी राष्ट्रवादी कांग्रेस के शहराध्यक्ष प्रशांत जगताप (Nationalist Congress City President Prashant Jagtap) प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।

 

इस मौके पर विरोधी पक्ष नेता दीपाली धुमाल भी उपस्थित थी।  जगताप ने कहा कि पिछले 12 से 15 वर्षों से सार्वजनिक इस्तेमाल के लिए अमेनिटी स्पेस मनपा के कब्जे में है।  यह अमेनिटी स्पेस (Amenity Space) पुणेवासियों की संपत्ति है।  भविष्य में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना हुआ तो मनपा को प्लॉट की जरूरत होगी।  लेकिन प्लॉट (plot) उपलब्ध नहीं होने पर उस सुविधा का निर्माण नहीं हो पाएगा।  कम से कम 30% प्लॉट खाली रखा जाये यही हमारी मांग है।

अमेनिटी स्पेस की जगह का इस्तेमाल करने को लेकर मास्टर प्लान बनाने की हमारी मांग थी लेकिन सत्ताधारी भाजपा (BJP) ने बहुमत के जोर पर यह प्रस्ताव मंजूर करा लिया है।  जनरल बॉडी मीटिंग (general body meeting) में भी हम इस प्रस्ताव का विरोध करेंगे।  इस प्रस्ताव को रद्द कराने के लिए राज्य सरकार से मदद मांगी जाएगी।

उन्होंने बताया कि ऐड, वंदना चव्हाण ने भी इस प्रस्ताव का विरोध किया है। ,पुणे (Pune) शहर में तेज़ी से प्रदूषण बढ़ रहा है।  विकास के नाम पर पेड़ काटे जा रहे है लेकिन उतनी संख्या में पेड़ लगाई नहीं जा रही है। सविधान के 74वे संशोधन के अनुसार मनपा (Pune Corporation) के लिए  अर्बन फॉरेस्ट विकसित करना अनिवार्य है।  ग्लोबल वार्मिंग (Global warming) के संकट का आज सभी लोग सामना कर रहे है।  ऐसे समय में खाली प्लॉट में वृक्षारोपण कर उसकी देखभाल करना महत्वपूर्ण हो गया है।

जहां निर्माण काम होता है वहां पानी रिसना बंद हो जाता है।  इसका परिणाम बारिश के बाद आई बाढ़ के रूप में लोग देख चुके है।  ऐसे में खाली जगहों पर फिर से कांक्रीट का जाल बिछाने साजिश को सभी पुणेवासियों को नाकाम करना चाहिए। साथ ही सभी लोग एक साथ इस प्रस्ताव का विरोध करे।  यह मौजूदा समय की जरूरत है।

 

 

Baramati Municipal Council | बारामती नगर पालिका ने रेलवे की अकड़ निकाली

Pune Metro | पुणे मेट्रो जल्द दौड़ेगी पटरी पर, अब दूसरे चरण का काम शुरू, महा मेट्रो बनाएगा 82.5 किमी का मेट्रो प्लान