Pune Coronavirus: तीन महीने में पहली बार पुणे का अच्छा रिकॉर्ड; कोरोना मुक्त होने की दिशा में अग्रसर

पुणे: ऑनलाइन टीम- पिछले कई दिनों से कोरोना मरीजों की संख्या में गिरावट नजर आ रही है। मुंबई और पुणे में भी मरीजों की संख्या घट रही है। इस बीच पुणे  से एक अच्छी खबर सामने आ रही है। पुणे में तीन महीने में पहली बार मरीजों की संख्या 500 से नीचे आई है। इसके अलावा एक्टिव मरीजों की संख्या भी घटकर साढ़े छह हजार हो गई है।

विशेष रूप से गंभीर मरीजों की संख्या भी एक महीने बाद घटकर हजार से घटकर नीचे पर आ गई है। पिछले 24 घंटों में मरने वालों की संख्या भी 30 से कम है। पुणे में दिन भर में 486 पॉजिटिव मरीज मिले हैं और 887 मरीजों को डिस्चार्ज हुआ है। पुणे में कोरोना संक्रमित मरीजों 27 मरीजों की मौत हुई है। इसमे 9 पुणे के बाहर के मरीज है। फिलहाल पुणे में 954 गंभीर मरीजों का इलाज चल रहा है।

– पुणे में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 469747

– पुणे में एक्टिव मरीजों की संख्या- 6615

– कुल मौतें -8232

– अब तक कुल डिस्चार्ज 454900

– आज कुल स्वैब टेस्ट- 7423

दूसरी ओर  मुंबई में पिछले 24 घंटे में 1,066 नए मामले सामने आए हैं,  मरने वालों की संख्या 22 हो गई है। मुंबई में मरने वालों की संख्या पुणे की तुलना में कम है।

देश में मरने वालों की संख्या भी कम

कोरोना से मरने वालों की संख्या में भी कमी आई है। पिछले 7 दिनों में मरने वालों की संख्या देखें तो यह घटकर 18 फीसदी पर आ गई है। 16 मई को 4,040 मरीजों की कोरोना से मौत हुई थी। फिलहाल यह संख्या 3 हजार 324 से ऊपर है। चिंताजनक बात यह है कि मरने वालों की संख्या 3,000 से कम नहीं हो रही है। शनिवार को 3,080 मरीजों की मौत हुई है।