Pune Corona Updates | पुणे शहर में 24 घंटे में 7264 कोरोना संक्रमित मरीज, टूटे सारे रिकॉर्ड

पुणे : Pune Corona Updates | पुणे मनपा (Pune Municipal Corporation) की सीमा में कोरोना संक्रमित मरीजों (Corona Infected Patient) की संख्या में भारी वृद्धि दर्ज की गई है। पहली बार इतनी बड़ी संख्या में संक्रमित मरीज मिले हैं। कहा जा रहा है कि पुणे (Pune Corona Updates) में कोरोना की तीसरी लहर (Corona Third Wave) अपने चरम पर है। आज दिन भर में 7 हजार 264 नए मरीज मिले हैं। पिछले कुछ दिनों से 6 हजार ज्यादा मरीज मिल रहे थे, लेकिन आज तो सारे रिकॉर्ड टूट गए। इससे पहले 8 अप्रैल 2021 को 7 हजार 10 मरीज मिले थे। यह जानकारी पुणे मनपा के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव वावरे (Dr. Sanjeev Vaware) ने दी है।

 

पुणे शहर (Pune Corona Updates) में अभी तक 5 लाख 83 हजार 533 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। आज शहर में 4575 मरीज ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं। आज तक 5 लाख 32 हजार 101 लोग ठीक हुए हैं। पुणे (Pune) में पिछले 24 घंटे में 11 लोगों की कोरोना से मौत (Death) हुई है। इसमें शहर के 7 और बाहर के 4 मरीज शामिल हैं। अभी तक पुणे शहर में 9 हजार 168 लोगों की कोरोना से मृत्यु हुई है।

 

पुणे शहर में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में भी गिरावट आई है। एक्टिव मरीजों (Corona Active Patient) की संख्या बढ़ गई है। अभी पुणे शहर (Pune Corona Updates) में 42 हजार 264 एक्टिव मरीज हैं। इसमें 282 मरीज ऑक्सीजन (Oxygen) पर हैं। 41 मरीज  इंवेजिव   वेंटिलेटर पर हैं और 33 नॉन इंवेजिव वेंटिलेटर पर हैं। शहर में कुल सक्रिय मरीज की तुलना में 3.40 % मरीजों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। आज दिन भर में शहर के विविध केंद्र पर 20,342 स्वैब जांच किए गए हैं। अब तक 41 लाख 79 हजार 767 स्वैब की जांच की जा चुकी है।

 

 

 

Pune Corporation | पुणे के धनकवडी ‘ट्रक टर्मिनस’ की जगह पर बनेगा ‘ ट्विन टावर्स’ ! मनपा की जगह का इस्तेमाल सेवा और व्यावसायिक  दृष्टि से करने की प्लानिंग

Maharashtra School Reopen | ठाकरे सरकार का बड़ा फैसला! राज्य में 24 तारीख से पहली से 12वीं तक के स्कूल-कॉलेज शुरू