Pune | ससून में 40% कोरोना संक्रमित नगर जिले के, प्रभावित गांवों में सख्त नियम लगाने के निर्देश 

पुणे (Pune News) : राज्य के अधिकांश जिलों में कोरोना का प्रकोप फ़िलहाल बेहद कम है।  पुणे (Pune) में कोरोना की स्थिति नियंत्रण में आ गई है।  लेकिन पुणे (Pune) के बगल में अहमदनगर (Ahmednagar) जिले ने चिंता बढ़ा दी है।  क्योंकि अहमदनगर जिले में कोरोना का प्रकोप (Corona Outbreak) अभी भी बना हुआ है।  कोरोना (Corona) की स्थिति की समीक्षा बैठक पुणे में सम्पन्न हुई।  इस बैठक में पालकमंत्री अजीत पवार (Ajit Pawar) ने पुणे (Pune) और अहमदनगर (Ahmednagar) में कोरोना की स्थिति की जानकारी दी।

 

दूसरा डोज ले चुके लोग रिलेक्स हो गए, यह उचित नहीं

राज्य के उपमुख्यमंत्री और पुणे के पालक मंत्री अजीत पवार (Ajit Pawar) ने कहा कि पुणे जिले में कोरोना की स्थिति नियंत्रण में है।  पहली डोज (Vaccine First Dose) लेने वाले 0. 19% लोग संक्रमित हुए  है जबकि दूसरी डोज (Vaccine Second Dose) लेने वाले 0. 25% संक्रमित हुए।  इसका मतलब दो डोज लेने वाले रिलेक्स हो जाते है, यह उचित नहीं है।  वैक्सीन ले ली है फिर भी नियमों का पालन करना चाहिए।  पिछले सप्ताह 5 लाख नागरिकों का वैक्सीनेशन (Vaccination) पूरा हुआ।

40% मरीज अहमदनगर जिले के

ससून (Sassoon) में 40% मरीज नगर जिले के है।  नगर जिले के पारनेर और संगमनेर तालुका में आज भी कोरोना का प्रकोप बरक़रार है।  प्रभावित गांवों में सख्त नियम लगाने के निर्देश दिए गए है।  ग्रामीण क्षेत्रों में केवल एक कोविड हॉस्पिटल (Covid Hospital) सुरक्षित रखकर बाकी को नॉन कोविड करने के लिए कहा गया है।  वैक्सीनेशन  सिरिंज की कमी है, यह जानकारी  सही  है।  ग्रामीण क्षेत्रों के लिए सरकार सिरिंज देगी ।  इससे पहले राज्य सरकार (State Government) ने मनपा से खुद सिरिंज खरीदने के लिए कहा था।

 

75 घंटे की वैक्सीनेशन मुहिम

 

स्वतंत्रता का  अमृत महोत्सव पुरे देश में अलग-अलग तरीके से मनाया जा रहा है।  इसके मद्देनज़र पुरे तीन दिन तिने घंटे ऐसे 75 घंटे का कार्यक्रम शुरू किया गया है।  आजादी का अमृत महोत्सव वैक्सीनेशन करके मनाया जा रहा है।

 

उन्होंने कहा कि स्कूल खुल (School Reopen) रहे है. स्कूलों में कोविड प्रोटोकॉल (Covid  Protocol) का पालन होना चाहिए।  इस संदर्भ में विद्यार्थियों को भी गाइडलाइन्स की जानकारी लगातार दी जाए ताकि विद्यार्थी इसका उचित ध्यान रख पाए।  प्रशासन ने जानकारी दी है कि अभिभावकों की अभी भी बच्चों को स्कूल भेजने की मानसिकता नहीं है।  छोटे बच्चों के वैक्सीनेशन की परमिशन केंद्र सरकार (Central Government) ने दी  तो निर्णय लेंगे।

 

पुणे मनपा में कोरोना की स्थिति

 30 सितंबर 2021 के आंकड़ों के अनुसार पुणे मनपा (Pune Municipal Corporation) में 185 नए कोरोना मरीज (Corona Patients) सामने आये है।  138 मरीजों को डिस्चार्ज दे दिया गया है।  जबकि दो मरीजों की मौत (Death) हो गई।  इस तरह से अब कोरोना से मरने वालों की संख्या 9029 हो गई है।  पुणे (Pune) में फ़िलहाल 1487 कोरोना मरीजों का उपचार चल रहा है।

 

Pune | पुणे में लगातार 75 घंटे कोरोना टीकाकरण अभियान