Pune Corona News | पौने दो साल बाद कल पुणे में कोरोना से एक भी मौत नहीं

पुणे : Pune Corona News | पुणे जिले में करीब पौने दो साल की अवधि के बाद सोमवार (20 तारीख) को एक भी कोरोना से मौत नहीं हुई। इससे पहले 30 मार्च, 2020 तक जिले में कोरोना (Pune Corona News) से जीरो मौत हुई थी। तो उसके बाद से कल पहली बार जिले में जीरो कोरोना (corona) मौत हुई हैं। इस बीच, जिले में सोमवार को कोरोना के नए मरीजों की संख्या घटकर महज 93 रह गई। पुणे (pune) शहर में सिर्फ 33 नए मरीज मिले हैं।

सोमवार को दिन में पुणे जिले से 151 लोगों ने कोरोना को मात दी है। पुणे शहर में 33 नए मरीजों के साथ पिंपरी चिंचवड में 34, जिला परिषद क्षेत्र में 20 और नगर निगम सीमा में छह नए मरीज मिले हैं। छावनी क्षेत्र में दिन में कोई नया कोरोना मरीज नहीं मिला।

जिले के कुल कोरोनामुक्त में पुणे शहर के सबसे ज्यादा 77 लोग हैं। पिंपरी चिंचवड़ से 25, जिला परिषद क्षेत्र से 36, नगर निगम क्षेत्र से छह और छावनी बोर्ड क्षेत्र से छह लोग कोरोना मुक्त हुए हैं। वर्तमान में पुणे जिले में कुल 1 हजार 854 सक्रिय कोरोना मरीज हैं। जिले में कुल सक्रिय मरीजों में से 569 का इलाज शहर और जिले के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। शेष 1,285 लोग घरों में क्वारंटाइन हैं।

 

Pune News | पुणे के कोथरूड में जंगली जानवर ‘गौर’ की मृत्यु पर उच्च न्यायालय ने ली दखल

Nana Patole | कांग्रेस में 5 लोगों ने की बगावत, नाना पाटोले ने रातों रात की बड़ी कार्रवाई

MahaTET Exam Paper Leak Case | टीईटी पेपर लीक मामले में राज्य परीक्षा परिषद के पूर्व आयुक्त ‘सुखदेव डेरे’ सहित GA Software के तत्कालीन संचालक अश्विनी कुमार  को पुणे पुलिस ने किया गिरफ्तार

Pune Railway Division | पुणे रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों  पर सौर-ऊर्जा संयंत्र स्थापित 

Pune Crime | 32 वर्षीय महिला के साथ छेड़छाड़ करनेवाले 4 लोगों पर मामला दर्ज; पुणे के आंबेगांव पठार इलाके की घटना