Pune | महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का जनजागरण अभियान

पिंपरी, संवाददाता। Pune | केंद्र में बीजेपी (BJP) पिछले सात साल से सत्ता में है। भारत में कई राज्यों में भाजपा विरोधी सरकारें भी हैं। केंद्र सरकार (Central Government) राजनीतिक पैंतरेबाज़ी के उद्देश्य से भाजपा विरोधी सरकारों वाले राज्यों में कृत्रिम रूप से कीमतें बढ़ा रही है। नतीजतन, महाराष्ट्र और अन्य भाजपा विरोधी राज्यों में महंगाई चरम पर है। केंद्र सरकार की ये गलत नीतियां भारतीय अर्थव्यवस्था (Indian Economy) को तबाह कर रही हैं। पेट्रोल, डीजल और गैस की बढ़ती कीमतों ने आम नागरिकों का जीना मुश्किल कर दिया है। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी (Maharashtra Pradesh Congress Committee) ने लोगों के आक्रोश को सुनने के लिए 14 से 29 नवंबर तक राज्यव्यापी जनजागरण अभियान  (Statewide Public Awareness Campaign) शुरू किया है। इसके तहत पिंपरी चिंचवड़ (Pimpri Chinchwad) शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने शहर भर में वॉक, कॉर्नर मीटिंग का आयोजन किया (Pune) है।
इस बारे में जानकारी देते हुए कांग्रेस के शहराध्यक्ष डॉ कैलाश कदम (Dr. Kailash Kadam) ने कहा कि, इस जनजागरण अभियान के तहत रविवार को सुबह 10 बजे पिंपरी (Pimpri) के नेहरू नगर में भारत के पहले प्रधान मंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर 10:15 बजे  चिंचवड़ स्टेशन (Chinchwad Station) पर अध्यक्षा क्रांतिगुरु लहूजी वस्ताद साल्वे की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद थेरगांव में पदयात्रा, 11:45 बजे अनुसया मंगल कार्यालय में सभा संपन्न हुई। मंगलवार की शाम 6 बजे चौधरी पार्क वाकड में सभा, बुधवारी शाम 6 बजे भारत माता चौक, कालेवाडी में पदयात्रा, गुरुवारी की सुबह 9 बजे विठ्ठल मंदिर आकुर्डी, बँक ऑफ महाराष्ट्र, लोकमान्य हॉस्पिटल, सावरकर भवन से गणेश तलाव, प्राधिकरण में प्रभात फेरी, 10:30 बजे पिंपरी डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर स्मारक के पास महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन, 11:30 बजे सावित्रीबाई फुले स्मारक के पास महिला सम्मेलन, शाम 7 बजे ज्योतिबा नगर, कालेवाडी में कॉर्नर सभा होगी।

शुक्रवार शाम 6 बजे चिंचवड़गांव काकड़े पार्क (Chinchwadgaon Kakade Park) में पदयात्रा और सभा, रविवार की शाम 5 बजे चौधरी वजन काटा, कुदलवाडी, चिखली और 7:30 बजे पिंपरीगांव में कॉर्नर सभा होगी। सोमवार की शाम 5 बजे भाटनगर, पिंपरी कॅम्प, कॉर्नर सभा, 7 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज स्मारक, भोसरी में कॉर्नर सभा, मंगलवार शाम 7 बजे कृष्णा चौक, सांगवी, पिंपले गुरव, बुधवार शाम 7 बजे साने चौक में सभा,  गुरुवारी सुबह 11 बजे म्हालसाकांत कॉलेज चौक से तहसीलदार कार्यालय, आकुर्डी पर मोर्चा निकाला जाएगा। शनिवारी शाम 6 बजे विकास नगर से मुकाई चौक, किवले पदयात्रा. 7 बजे मुकाई चौक, बीआरटी बस स्टॉप, के पास सभा आयोजित की गई है। रविवार की शाम 6 बजे प्राधिकरण, 8 बजे डिलक्स चौक, पिंपरी, में सभा होगी और 29 नवंबर सोमवार को पिंपरी में भव्य सभा से इस जनजागरण अभियान पखवाड़े (Pune) का समापन किया जाएगा।

 

ST Workers Strike | एसटी हड़ताल : अजीत पवार भाजपा पर भड़के; लगाया यह गंभीर आरोप