Pune | एक्सीडेंट में बाल-बाल बचे चंद्रकांत पाटिल

पुणे : (Pune) भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और कोथरूड (kothrud) के विधायक चंद्रकांत पाटिल ने बुधवार को कोथरुड के चांदनी चौक में कार्य का निरीक्षण किया। हालांकि चंद्रकांत पाटिल इस समय एक हादसे में बाल-बाल बच गए। चांदनी चौक पर ढलान पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान तीव्र ढलान से आ रहे (Pune) चालक का दोपहिया वाहन भीड़ से टकरा गया। इस दौरान चंद्रकांत पाटिल (Chandrakant Patil) भी वहां मौजूद थे।

अच्छी बात यह है कि चंद्रकांत पाटिल को कुछ नहीं हुआ क्योंकि कार्यकर्ता आसपास थे। टू व्हीलर सवार ने शराब पी रखी है, इस शक में कार्यकर्ताओं ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। तभी चंद्रकांत पाटिल ने कार्यकर्ताओं को रोका और कहा “रुक जाओ, उसे मत मारो।”उसके बाद दोपहिया सवार से पूछताछ की। चंद्रकांत पाटिल ने दोपहिया सवार से पूछा कि तुम्हें कहीं लगी तो नहीं। उसके बाद पाटिल की मध्यस्थता के बाद कार्यकर्ताओं ने दोपहिया वाहन सवार को जाने दिया। यह सब बुधवार की रात करीब साढ़े दस बजे हुआ।

Sheena Bora Murder Case | CBI ने पूरी की शीना बोरा मामले की जांच, एजेंसी ने विशेष अदालत को दी जानकारी

सीबीआई (CBI) ने मंगलवार को विशेष अदालत (special court) को सूचित किया है कि 2015 से चल रहे शीना बोरा हत्याकांड (Sheena Bora murder case) की जांच पूरी हो चुकी है। सीबीआई पिछले छह साल से इस मामले (Sheena Bora murder case) की जांच कर रही थी। शीना की मां इंद्राणी मुखर्जी (Indrani Mukerjea) मुख्य आरोपी हैं। सीबीआई ने इस मामले में तीन चार्जशीट (charge sheet) और दो सप्‍लीमेंटरी चार्जशीट (supplementary charge sheet) फाइल की हैं जिनमें इंद्राणी मुखर्जी, उसके ड्राइवर श्‍यामवर राय (Shyamvar Rai), पूर्व पति संजीव खन्‍ना (Sanjeev Khanna) व पीटर मुखर्जी (Peter Mukerjea) को आरोपी बनाया गया है।