Pune | चाकण के नगरसेवक के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज 

चाकण (Chakan News), 17 सितंबर : चाकण मनपा (Chakan Municipality) के शिवसेना नगरसेवक (Shiv Sena Corporator) के खिलाफ बुधवार की रात छेड़छाड़ (Molestation) का केस दर्ज (Pune) कराया गया।  जिस नगरसेवक के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया गया है उन्होंने दो दिन पहले चाकण पुलिस स्टेशन (Chakan Police Station) में हफ्ता मांगने का केस दर्ज कराया था।  इसके आधार पर 9 लोगों के खिलाफ हफ्ता (Pune) मांगने का केस दर्ज किया गया था।  इनमे से चार लोगों को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया गया है।

 

छेड़छाड़ का आरोप लगने वाले शिवसेना नगरसेवक का नाम किशोर ज्ञानोबा शेवकरी (Kishore Gyanoba Shevkari) (उम्र 41, नि – वैशाली काम्प्लेक्स, आंबेठान चौक, चाकण) है।  इस मामले में पीड़ित विवाहिता ने बुधवार की रात चाकण पुलिस स्टेशन (Chakan Police Station) में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता महिला का आरोप है कि वह जहां रहती है उसकी पार्किंग में आकर शेवकरी ने रात साढ़े दस बजे से 11 बजे के बीच शिकायतकर्ता के साथ गाली-गलौज की और पीड़ित के साथ गलत बर्ताव कर छेड़छाड़ की।

दो दिन पहले शेवकरी के खिलाफ एक महिला ने बार-बार चाकण पुलिस स्टेशन आकर झूठे छेड़छाड़ (Molestation) की शिकायत दर्ज कराने के लिए भेजा जा रहा था।  इस मामले में शेवकरी से मामले को खत्म करने के लिए 15 लाख का हफ्ता मांगे जाने की शिकायत नगरसेवक ने की थी।  इस मामले में 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

 

Pune | महावितरणपुणे शहर, जिले में एक दिन में 1066 बिजली चोरी का पर्दाफाश

Pune Municipal Corporation | पुणे मनपा कर्मचारियों के लिए पहले ही आ गई दिवाली