Pune | किसानों के आंदोलन को रौंदने की कोशिश कर रही केंद्र सरकार : अशोक पवार (Video)

पुणे (Pune News) : Pune | उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) में किसानों की हत्या (Murder) के विरोध में महावविकास आघाडी सरकार  (Mahav Vikas Aghadi Government) ने सोमवार को राज्यव्यापी बंद (Maharashtra Bandh) का आह्वान किया था। इस आंदोलन(Protest)  में राष्ट्रवादी कांग्रेस, कांग्रेस और शिवसेना ने मिलकर केंद्र सरकार (Central Government) के खिलाफ आंदोलन किया। किसानों का साथ देने के लिए वाघोली में भी रैली निकाली गई। इस रैली में शिरूर के विधायक अशोक पवार (MLA Ashok Pawar) और शिवसेना (Shiv Sena) के पुणे जिला प्रमुख ज्ञानेश्वर कटके (Dnyaneshwar Katke) शामिल (Pune) हुए।

 

 

दोनों पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल थे। यह रैली छत्रपति शिवाजी महाराज प्रतिमा से वाघोली पुलिस चौकी (Wagholi Police Outpost) तक निकाली गई। इस मौके पर विधायक पवार ने कहा कि लखीमपुर खीरी हत्याकांड (Khimpur Kheri Murder Case) को लेकर देश भर में नाराजगी व्यक्त की गई। गृहराज्यमंत्री के बेटे ने किस तरह से किसानों को कुचल दिया, यह सबने देखा, इसी के खिलाफ महाविकास आघाडी सरकार ने महाराष्ट्र बंद (Maharashtra Bandh) का आंदोलन किया है।

 

 

पवार ने कहा कि जो किसान पिछले एक साल से न्याय मांग रहे हैं। केंद्र सरकार ने कुछ नियम बनाए हैं, उसमें बदलाव करने की मांग किसान कर रहे हैं। इस मुद्दे को चर्चा से सुलझाया जा सकता है लेकिन केंद्र सरकार का रवैया ऐसा नहीं दिख रहा है। इस आंदोलन को रौंदने की कोशिश हो रही है। गृहराज्यमंत्री को यह शोभा नहीं देता है, गुंडा गर्दी पर उतर गए हैं।

 

Chitra Wagh | पवना पाइपलाइन आंदोलन में तीन लोगों की जान गई थी तब बंद क्यों नहीं बुलाया गया था – चित्रा वाघ