Pune : रेमडेसिवीर इंजेक्शन का काला बाजार; नर्सिंग होम के कर्मचारी को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

पुणे : पुणे में रेमडेसिवीर इंजेक्शन के एक और कालाबाजारी का खुलासा पुलिस ने किया है। इस मामले में नर्सिंग होम के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से दो इंजेक्शन जब्त किया है। कुछ और आरोपी होने की संभावना जताई जा रही है।

शिवाजी हनुमंत सावंत (उम्र 24, नि.  खरातवाडी, पंढरपुर) गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम है। इस प्रकरण में खड़क पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

कोरोना संक्रमित मरीजो के इलाज के लिए रेमडेसिवीर इंजेक्शन की मांग बढ गई` है। ब्लैकमार्केट में ज्यादा कीमत पर इंजेक्शन बेचा जा रहा है। कुछ दिन पहले एक महिला सहित दो लोगो को पकड़ा था। इसलिए इनकी जानकारी निकाली जा रही है। इस कालाबाजारी को रोकने के लिए 10 टीम बनाए गए हैं।

क्राइम ब्रांच की यूनिट 3 को जानकारी मिली कि एक व्यक्ति भवानी पेठ में रेमडेसिवीर इंजेक्शन बेचने के लिए आने वाला है। इसके अनुसार यहाँ जाल बिछाकर कारवाई कर सावंत को पकड़ा गया। उसके पास से दो इंजेक्शन और 26,500 रुपये नकदी जब्त किए गए।

मिली जानकारी के अनुसार शिंदे नर्सिंग होम में सहायक के रूप में काम करता था। डॉक्टर ने यहां भर्ती एक महिला के लिए 6 इंजेक्शन की आवश्यकता के लिए एक चिट्ठी दी थी। उसने 6 के बजाय 8 इंजेक्शन मांगा। उसने दो इंजेक्शन रख लिया और उसे 7 हजार में बेचने वाला था। यह जानकारी पूछताछ में सामने आई।

पुलिस उपायुक्त श्रीनिवास घाडगे के मार्गदर्शन में  यूनिट 3 के वरिष्ठ निरीक्षक अनिल शेवाले, सहायक निरीक्षक श्रीशैल चिवडशेट्टी, उपनिरीक्षक गूंगा जगताप, दत्तात्रेय काले, रामदास गोणते, सचिन गायकवाड और विल्सन डिसूजा ने कार्रवाई की।