Pune | राष्ट्रवादी कांग्रेस को भाजपा ने दिया जोर का झटका

पिंपरी : Pune | आगामी मनपा चुनाव (municipal elections) की पृष्ठभूमि पर पिंपरी चिंचवड़ (Pimpri Chinchwad) शहर में फिर सियासत गरमाने लगी है। चंद दिनों पहले मनपा के सत्तादल भाजपा (BJP) की नगरसेविका माया बारणे (Corporator Maya Barne) के पति एवं भूतपूर्व नगरसेवक व विपक्षी नेता संतोष बारणे (Santosh Barane) ने राष्ट्रवादी कांग्रेस (Nationalist Congress) में प्रवेश किया है। इसके मुकाबले भाजपा ने बारणे भाई और भतीजों को अपने में शामिल कर राष्ट्रवादी को जोरदार झटका दिया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता व विधायक लक्ष्मण जगताप (MLA Laxman Jagtap) की अगुवाई में संतोष बारणे के भाई और जनसेवा सहकारी पतसंस्था के संस्थापक नारायण बारणे (Narayan Barne) और उनके दोनों बेटे भाजपा (Pune) में शामिल हो गए।

 

भूतपूर्व विपक्षी नेता संतोष बारणे (Santosh Barane) ने कुछ दिन के भाजपा से नाता तोड़कर राष्ट्रवादी में प्रवेश किया है। वे भाजपा की विद्यमान नगरसेविका माया बारणे (Maya Barne) के पति हैं। उनसे पहले मनपा में भाजपा समर्पित निर्दलीय नगरसेवकों के मोर्चा के गुटनेता कैलाश बारणे ने राष्ट्रवादी में प्रवेश किया था। इन दोनों नेताओं के राष्ट्रवादी में शामिल होने से थेरगांव परिसर में भाजपा को बड़ा नुकसान पहुंचने के हालात बने हुए हैं। हालांकि इस क्षेत्र के विधायक लक्ष्मण जगताप (MLA Laxman Jagtap) ने राष्ट्रवादी को धोबीपछाड लगाते हुए संतोष बारणे के भाई नारायण बारणे को अपने में शामिल कर लिया।बारणे के भाई के अलावा भतीजे रोहीत बारणे (Rohit Barne), वाकड के युवा कार्यकर्ता विक्रम कलाटे (Vikram Kalate) व अभिजीत गायकवाड (Abhijit Gaikwad) ने भी भाजपा में प्रवेश किया।

 

मुंबई स्थित भाजपा के कार्यालय में हुए इस प्रवेश कार्यक्रम में भूतपूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने सभी का पार्टी में स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांत पाटील(Chandrakant Patil), सांसद रणजितसिंह नाईक निंबालकर (MP Ranjitsinh Naik Nimbalkar), उपमहाराष्ट्र केसरी विशाल कलाटे (Vishal Kalate), चिंचवड विधानसभा मतदार संघ के प्रभारी संतोष कलाटे (Santosh Kalate), प्राधिकरण के भूतपूर्व अध्यक्ष सदाशिव खाडे (Sadashiv Khade) आदि उपस्थित थे।

 

 

Pune News | दफ़नभूमि की मांग के लिए मुस्लिम भाइयों ने कसी कमर

 

Pune News | तीन माह से काम ठप्प रहने से मेट्रो को रोजाना 6 लाख का नुकसान

 

Pune Crime | घुसखोरी मामले में दो पुलिस अधिकारी सस्पेंड