Pune | पुणे में भाजपा ने नवाब मलिक का पुतला जलाया ; शहर अध्यक्ष ने नवाब मलिक को देशद्रोही कहा 

पुणे (Pune News) : Pune | नवाब मलिक (Nawab Malik) ने आज सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) पर अंडरवर्ल्ड से कनेक्शन (Underworld Connection) होने का आरोप लगाया था।  इसके साथ ही अमृता फडणवीस (Amrita Fadnavis) की बेनामी संपत्ति (Benami Property) के डॉक्युमेंट्स पेश करने की बात कही थी।  इन आरोपों से राजनीतिक गलियारे में खलबली मच गई है।  मलिक के आरोप पर विरोधी पार्टी दवारा हमले शुरू (Pune) हो गए है।
पुणे में भी भाजपा (Pune BJP) द्वारा देवेंद्र जी आग है जैसे नारे लगाकर आंदोलन (Protest) किया गया।  पुणे (Pune) के कर्वे रोड (Karve Road) में मलिक का पुतला जलाकर विरोध जताया गया।  इस दौरान भाजपा के शहर अध्यक्ष जगदीश मुलीक (BJP city president Jagdish Mullick) और पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
मुलीक ने कहा कि 1993 में मुंबई में बम विस्फोट (Mumbai Bomb Blast) हुआ था।  इस घटना में शामिल आरोपी से प्रॉपर्टी खरीदने का काम नवाब मलिक (Nawab Malik) ने किया है।  जिन लोगों ने देशद्रोह किया।  इस घटना में सैकड़ों लोगों की जान ले ली ऐसे लोगों से प्रॉपर्टी खरीद कर देश से गद्दारी कर नवाब मलिक ने  देशद्रोह किया है।  नवाब मलिक को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है।  राष्ट्रवादी को तुरंत नवाब मलिक को बाहर निकालना चाहिए।  उन्हें मंत्री पद पर नहीं रखना चाहिए।  जिस शिवसेना (Shiv sena) ने हिंदुत्व का नारा दिया, देशद्रोही को मदद करने वाले  ऐसे मंत्री को लेकर शिवसेना को संज्ञान लेकर कार्रवाई करनी  चाहिए।

रियाज भाटी कौन है ?

29 अक्टूबर को वह फ़र्ज़ी पासपोर्ट (Fake Passport) के कारण सहार एयरपोर्ट पर पकड़ा गया।  दाऊद इब्राहिम गैंग (Dawood Ibrahim Gang) के साथ उसके संबंध होने की खबर है।  दो पासपोर्ट के साथ पकडे जाने के बाद भी वह दो दिन में छूट गया।  वह भाजपा (BJP) के सभी कार्यक्रमों में क्यों नज़र आता था ? आपके डिनर टेबल पर क्यों नज़र आता था ? जब प्रधानमंत्री आये थे तब रियाज भाटी ने उनके साथ फोटो खिंचवाया था। आपके आशीर्वाद से यह सारा खेल चल रहा था।  इस तरह का गंभीर आरोप नवाब मलिक ने लगाया था।

समीर वानखेड़े और देवेंद्र फडणवीस का पुराना संबंध

नवाब मलिक ने आरोप लगाया है कि देवेंद्र फडणवीस जांच को भटकाने का प्रयास कर रहे है।  एनसीबी (NCB) के अधिकारी समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede) और फडणवीस का काफी पुराना संबंध है।  एक अधिकारी 2008 में नौकरी में आता है और 14 वर्षों में भी मुंबई (Mumbai) से बाहर नहीं जाता है।  इसके पीछे कारण क्या है ?

मुन्ना यादव मामला

नवाब मलिक ने गंभीर आरोप लगाते हुए  कहा है कि राजनीतिक अपराधीकरण का काम फडणवीस ने किया है।  इस दौरान उन्होंने कुछ लोगों के नाम भी लिए।  मुन्ना यादव (Munna Yadav) नागपुर का कुख्यात गुंडा है।  उसके खिलाफ हत्या सहित कई मामले दर्ज है।  उसे कंस्ट्रक्शन कामगार बोर्ड का अध्यक्ष बना दिया गया।  मुन्ना यादव आपकी गंगा में नहाकर पवित्र हुआ था क्या ?

 

 

 

Devendra Fadnavis | Nawab Malik ने हाइड्रोजन बम फोड़ा, देवेंद्र फडणवीस ने किया यह Tweet