Pune: अपनी हत्या से पहले अपराधी माधव वाघाटे ने साथियों की मदद से बिबवेवाडी में की थी मर्डर की कोशिश

पुणे: बिबवेवाडी में मारे गए अपराधी माधव वाघाटे पर हत्या की कोशिश करने का मामला दर्ज किया गया है। बिबवेवाडी में शुक्रवार आधी रात को यह घटना होने की जानकारी पुलिस ने दी। जन्मदिन का स्टेटस रखने के कारण गुस्से में अपनी हत्या से पहले उसने और उसके साथियो ने इस युवक को जान से मारने की कोशिश की।

इस मामले में सावन गवली (उम्र 23, ओटा स्कीम) ने बिबवेवाडी पुलिस थाने में शिकायत दी है। इसके अनुसार माधव वाघाटे व उसके 10 से 12 साथियों पर मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सावन गवली ने दोस्त आनंद कामठे को बर्थडे विश करने वाला स्टेटस व्हाट्सएप पर लगाया। इसी पर माधव वाघाटे और उसके गैंग को गुस्सा आया। उसने 10-12 लड़को को साथ में लेकर रात के डेढ बजे बिबवेवाडी के ब्रह्मा भेल गली में मंदिर के पास सावन गवली से कहा कि ‘देख आज तेरे टुकडे करने हैं मेरा गैंग आया है’। उसके बाद उसके सिर पर वार किया। लेकिन शिकायतकर्ता उससे बच गया। उसके बाद अन्य आरोपियो ने उसे बहुत पीटा और जान से मारने की कोशिश की।  इस घटना के बाद माधव वाघाटे की हत्या हो गई, यह जानकारी पुलिस ने दी। इस मामले की जांच उपनिरीक्षक अतुल थोरात कर रहे हैं।

इसी बीच शिकायतकर्ता सावन गवली को माधव की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है। अभी वह पुलिस कस्टडी में है। ऐसा थोरात ने कहा।