Pune Bangalore Highway | पुणे-बेंगलुरु राष्ट्रीय महामार्ग पर अजीब दुर्घटना; ट्रक की टक्कर से तीन लोगों की मौत  

मुंबई: पुणे-बेंगलुरु राष्ट्रीय महामार्ग (Pune Bangalore Highway) पर 6 वाहनों की अजीबोगरीब दुर्घटना हुई। कहा जा रहा है कि एक ट्रक के टक्कर देने के बाद यह दुर्घटना हुई। इस दुर्घटना (Pune Bangalore Highway)में एक ही गाड़ी के तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आ रही है।

दुर्घटना की घटना के बाद इलाके में खलबली मच गई। महामार्ग से गुजरने वाले अन्य यात्री और स्थानीय लोगों तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। उसके बाद तुरंत खंडाला पुलिस मौके पर पहुंची।  बचाव कार्य के लिए आगे आए लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की। ट्रक ने जिस गाड़ी को टक्कर मारी थी उस गाड़ी के तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। इस घटना की वजह से परिसर में हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर बहुत ज्यादा भीड़ जमा हो गई थी।

पुणे-बेंगलुरु महामार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियां सातारा से पुणे की दिशा में जा रही थी। तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने 6 गाड़ियों को टक्कर दे दिया। इस दुर्घटना में वैगनार कार चकनाचूर हो गई। साथ ही अन्य गाड़ियों का भी बहुत नुकसान हुआ। ट्रक ने दूध के टैंकर, माल ट्रक, जीप और अन्य एक गाड़ी कुल मिलाकर 6 गाड़ियों को टक्कर देने से राष्ट्रीय महामार्ग पर कुछ समय के लिए पुणे की ओर जानेवाली ट्रैफिक बाधित हो गई।

घायल को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस अब दुर्घटनाग्रस्त लोगों के परिवार से संपर्क करने की कोशिश कर रही है। साथ ही इस दुर्घटना के दोषी ट्रक चालक पर क्या कार्रवाई की जाएगी ये महत्वपूर्ण होगा।