Pune-Bangalore Highway | निपाणी के पास यमगर्णी पुल पर आया बाढ़ का पानी, पुणे-बैंगलुरु महामार्ग बंद! पश्चिम महाराष्ट्र के कई रास्ते भूस्खलन, बाढ़ की वजह से बंद, घर से बाहर निकलने से पहले लें पूरी जानकारी

कोल्हापुर: (Pune-Bangalore Highway) पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश (heavy rain) की वजह से वेनगंगा नदी का पानी निपाणी के पास स्थित यमगर्णी पुल पर आने से पुणे-बेंगलुरु महामार्ग (Pune-Bangalore Highway) को बंद कर दिया गया है। शुक्रवार सुबह 2 बजे के आसपास इस पुल पर पानी आ गया। इस बीच पानी का अंदाजा न होने से दो गाड़ी सौदंलगा गांव के पास बह रहे पानी में फंस गई। इस गाड़ी में फंसे 8 लोगों को कर्नाटक पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाला। निपाणी से आनेवाली गाड़ी यमगर्णी गांव में तो कोल्हापुर (kolhapur) से जानेवाली गाड़ी को सौदंलगा गांव के पास रोक दिया गया है। अभी यहाँ पर 7 से 8 फुट तक पानी बह रहा है। 2019 में भी बाढ आने के बाद इस पुल पर पानी बहने लगा था, जिस वजह से महामार्ग को बंद कर दिया गया था।

कोल्हापुर-रत्नागिरी राष्ट्रीय महामार्ग क्रमांक 204 पर घाटी के रास्ते में कई जगह पर भूस्खलन होने से साथ ही कुछ स्थानों पर पानी आने से इस महामार्ग को बंद कर दिया गया है।

कोल्हापुर-गगनबावडा राज्य मार्ग क्रमांक 114 महामार्ग पर गगनबावडा घाटी में कुछ जगहों पर भूस्खलन हुआ है। साथ ही पंचगंगा नदी का पानी रास्ते पर आने के कारण सड़क को बंद कर दिया गया है।

कोल्हापुर-चंदगड राज्य मार्ग क्रमांक 130

इस्लामपुर- मलकापुर, अनुसकुरा राज्य क्रमांक 111

कोल्हापुर- गारगोटी राज्य मार्ग 132

ऐसे कुछ राष्ट्रीय व राज्य महामार्ग को मूसलाधार बारिश की वजह से बंद कर दिया गया है। कोल्हापुर चारो ओर से पानी से घिर गया है। पंचगंगा नदी का पानी शहर में घुस गया है। शहर से कोंकण, गोवा, चंदगड परिसर में जानेवाले रास्तों पर पानी आने से बंद कर दिया गया है। इसलिए कोल्हापुर से कोंकण का संपर्क टूट गया है।