Pune | पुणे के आंबेगाव में तेंदुए द्वारा  दो वर्ष के बच्चे को उठाकर ले जाने का संदेह; बच्चा अचानक गायब हुआ 

आंबेगांव : लांडेवाड़ी में तेंदुए (Leopard) दवारा नागरिकों पर हमला करने की घटना (Pune) अभी ताज़ा ही है कि अब शिंगवे (तालुका – आंबेगांव) के गाढ़वे बस्ती से दो वर्ष का लड़का अचानक से लापता हो गया है।  यह घटना (Pune) सोमवार की सुबह 10 बजे हुई। स्थानीय लोगों को संदेह है कि बच्चे को तेंदुए उठा कर ले गया है।  बच्चे का नाम कृष्णा विलास गाढ़वे (Krishna Vilas Gadwe) है.

शिंगवे गांव के गाढ़वे बस्ती में  सोमवार की सुबह कृष्णा विलास गाढ़वे अपने घर के पास खेल रहा था।  सुबह साढ़े 9 बजे वह अचानक से लापता हो गया।  घर वालों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन वह कही नहीं मिला।  इसके बाद स्थानीय लोगों ने घर के आसपास भी ढूंढा लेकिन कृष्णा का कोई पता नहीं चल पाया।  इसके बाद कृष्णा को तेंदुए के ले जाने का संदेह जताया गया।  यहां पर तेंदुए (Leopard) की चहलकदमी पिछले कई दिनों से देखी जा रही है।  यह गन्ना की खेती अधिक मात्रा में होती  है।  किसानों को कई बार एक दिन में दो-तीन तेंदुए दिखे है।  इसलिए स्थानीय लोगों को संदेह है कि बच्चे को तेंदुए उठा कर ले गया होगा।

 

पुलिस पाटिल गणेश पंडित (Police Patil Ganesh Pandit), नितिन वाव्हल (Nitin Wawal), प्रकाश गाढ़वे (Prakash Gadve) ने वन विभाग (Forest Department) व मंचर पुलिस स्टेशन (Manchar Police Station) में घटना की जानकारी दी है।  वनपाल विजय वेलकर, एन एम आरुडे, वनरक्षक पूजा पवार, डी एस शिवशरण, संपत भोर, शरद जाधव ने गन्ने के खेत का निरीक्षण किया है।  लेकिन लापता कृष्णा का कोई अतापता नहीं लग पाया है।

 

Pune Rain Alert | पुणे में हलकी बारिश होने की संभावना