Pune | पुणे से लोनावला के बीच अतिरिक्त लोकल ट्रेन

पुणे : Pune |  पुणे- लोनावला सेक्शन (Pune- Lonavala Section) में वर्तमान में चलाई जा रही चार विशेष उपनगरीय लोकल  सेवाओं (Special suburban local services) के क्रम में एक और अतिरिक्त लोकल ट्रेन (extra local train) बढाने का निर्णय रेल प्रशासन (Railway Administration) द्वारा लिया गया है जो बुधवार 1 सितंबर से लागू होगा I यह पांचवीं स्पेशल लोकल क्रमांक 01493 लोनावला से 6.30 बजे रवाना होकर 7.55 बजे पुणे (pune) पहुंचेगी जबकि वापसी में विशेष लोकल क्रमांक 01494 पुणे से 20.00 बजे रवाना होकर लोनावला (Lonavala) 21.30 बजे पहुंचेगी। बुधवार 1 सितंबर से विशेष लोकल की नई समय सारणी शुरू होगी।

पुणे से लोनावला के लिए   

    लोकल संख्या 01486  पुणे से 06.30 बजे चलेगी और लोनावला 07.50 बजे पहुंचेगी। लोकल संख्या 01482  पुणे से 08.05 प्रस्थान करेगी और लोनावला 09.25 में पहुंचेगी। लोकल संख्या 01488 पुणे से 16.25 बजे चलेगी और लोनावला 17.45 पर पहुंचेगी। लोकल संख्या 01484 पुणे से 18.02 पर चलेगी और लोनावला 19.27 पर पहुंचेगी। लोकल संख्या 01494 पुणे से 20.00 पर चलेगी और लोनावला 21.30 पर पहुंचेगी।

लोनावला से पुणे के लिए

लोकल संख्या 01493 लोनावला से 06.30 पर चलेगी और पुणे 07.55 पर पहुंचेगी। लोकल संख्या 01481 लोनावला से 08.20 पर चलेगी और पुणे 09.45 पर पहुंचेगी। लोकल संख्या 01485  लोनावला से 10.05 पर चलेगी और पुणे 11.25 पर पहुंचेगी। लोकल संख्या 01483 लोनावला से 18.20 पर चलेगी और पुणे 19.45 पर पहुंचेगी। लोकल संख्या 01487 लोनावला से 19.35 पर चलेगी और पुणे 20.55 पर पहुंचेगी।

          यात्रियों से अनुरोध है कि कोरोना महामारी के चलते रेल यात्रा हेतु जारी मार्गदर्शक सूचनाओं, जैसे यात्रा के दौरान मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग सैनिटाइजर का उपयोग आदि का पालन करें I

 

Weather Forecast | 24 घंटे में राज्यभर में भारी बारिश की चेतावनी ; इन 6 जिलों को अधिक खतरा

पिछले दो दिनों में राज्य में कई जगहों पर मूसलाधार से अति मूसलाधार बारिश (Weather Forecast) हुई है।  विदर्भ सहित मराठवाड़ा, कोंकण और उत्तर महाराष्ट्र में भी जमकर बारिश (Rain) हुई है। आज भी राज्य में बारिश की स्थिति (Weather Forecast) बनी हुई है।  आज दक्षिण महाराष्ट्र (South Maharashtra) के कुछ जिलों को छोड़कर राज्य में हर तरफ भारी बारिश (Heavy Rain) की