Pune | पुणे के कात्रज चौक में बिना ढक्कन वाले चेंबर में गिरा नागरिक 

पुणे (Pune News) : पुणे (Pune) के कात्रज चौक (Katraj Chowk) में बिना ढक्कन वाले चेंबर (Chamber) में एक व्यक्ति गिर गए।  घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड (Fire Brigade) के जवानों ने रस्सी की मदद से नागरिक को सकुशल बाहर निकाल लिया है।  इस घटना को देखने के लिए यहां काफी लोग जमा हो गए थे।  नागरिक के सकुशल बाहर निकलने के बाद सभी ने तालियां बजाकर अपनी ख़ुशी व्यक्त की।  नागरिक को बाहर निकालने के बाद उसे पीने के लिए पानी दिया गया।

 

नागरिक को चेंबर से बाहर निकालने की कारवाई सिंहगढ़ रोड फायर ब्रिगेड (Sinhagad Road Fire Brigade) के वाहन चालक संतोष चौरे (Santosh Choure), तांडेल पांडुरंग ( Tandel Pandurang), जवान सतीश डाकवे (Jawan Satish Dakwe), संदीप चव्हाण (Sandeep Chavan), संदीप पवार ( Sandeep Pawar) ने की.

 

 

 

—————————————————————————————————————————————————-

 

Pune Katraj Zoological Park | पुणे के कात्रज के प्राणी संग्रहालय की प्रियदर्शनी बाघिन का निधन

पुणे (Pune News) : कात्रज (Pune Katraj Zoological Park) के राजीव गांधी प्राणी संग्रहालय (Rajiv Gandhi Zoological Museum) में सफ़ेद पट्टी वाली प्रियदर्शनी बाघिन (Priyadarshini Tiger) का शुक्रवार 1 अक्टूबर को निधन (Death) हो गया। निधन के वक़्त उसकी उम्र 21 वर्ष थी। शुक्रवार की शाम साढ़े पांच बजे उसने आखिर सांस ली।  वह पिछले तीन चार दिनों से बीमार थी।  साथ ही उसका खाना-पीना भी कम हो गया था। (Pune Katraj Zoological Park) यह जानकारी प्राणी संग्रहालय प्रशासन (Zoological Museum Administration) ने दी है। बाघिन का पोस्टमार्टम करने के बाद प्राणी संग्रहालय के संचालक राजकुमार जाधव (Rajkumar Jadhav) और कर्मचारियों की उपस्थिति में उसका अंतिम संस्कार किया गया।  पिछले चार से पांच वर्षों से प्रियदर्शनी बाघिन सही तरह से चल नहीं पा रही थी। 

Pune | पुणे के वार मेमोरियल में पहुंचा स्वर्णिम विजय वर्ष ‘विक्टरी फ्लेम’