Pune: भारती विद्यापीठ की सीमा में 35 वर्षीय युवक की हत्या

पुणे: सख्त लॉकडाउन में वारदात का सिलसिला जारी है। ऐसे में कात्रज में आधी रात को एक और हत्या का मामला सामने आया है। यह मर्डर किसने किया है यह अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटनास्थल पर पुलिस पहुंची।

मोहन चवंडकर (उम्र 35) का मर्डर हुआ है। इस मामले में भारती विद्यापीठ पुलिस थाने एफआईआर दर्ज करने का काम शुरू है। मिली जानकारी के अनुसार कात्रज स्थित गुजरवाडी में यह घटना हुई है। आधी रात को 12 बजे के आसपास मोहन के सिर पर पत्थर और ईंट से वार कर उसकी हत्या कर दी गई।  इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हो गई।

उसके बाद सहव को ससून अस्पताल ले जाया गया। हत्या की पुष्टि होने के बाद जांच टीम आरोपी को ढूंढने में लग गई। कहा गया है कि एक संदिग्ध की जानकारी मिली है। हालांकि यह हत्या क्यों हुई और किसने की इसके बारे में अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। मोहन एक कंपनी में काम करता था।