Pune: व्यक्तिगत जानकारी छुपाकर शादी का झांसा देते हुए 32 वर्षीय महिला का बलात्कार

पुणे: ऑनलाइन टीम- पहली शादी की बात छुपाकर 32 वर्षीय महिला को शादी का झांसा दिया और उसका बलात्कार करने की घटना सामने आई है। वही उस पीड़ित महिला को एक स्थान पर ले जाकर उसने शादी भी की।

इस मामले में जसविंदर सिंग (उम्र 39) पर मामला दर्ज किया गया है। इस बारे में विमानतल पुलिस थाने में 32 वर्षीय महिला ने शिकायत दी है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसारपीड़िता व आरोपी की पहचान थी। उसने अपनी पहचान को बढाते हुए उसे बातचीत बढाई और शादी का लालच दिया। हालांकि वह पहले से शादीशुदा है। उसके दो बच्चे हैं। यह बत उसने पीड़िता से छुपाई। वहीं उसने भड्जी ले जाकर दो गवाह के सामने पीड़िता से शादी की। अलग-अलग स्थान पर लेजाकर उसके साथ संबंध बनाए। इस मामले की जांच विमानतल पुलिस कर रही है।