Pune: कात्रज-वंडरसिटी-भारती विद्यापीठ परिसर में 24 घंटे में 3 आत्महत्या; रिक्शा चालक भी शामिल

पुणे: पुणे के कात्रज परिसर में एक ही दिन में तीन लोगों ने आत्महत्या कर ली। उनके आत्महत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

निरंजन बालकृष्ण सालुंखे (उम्र 35), पोपट पांडुरंग सलगर (उम्र 40) आत्महत्या करने वाले का नाम है। वही एक की पहचान नहीं हो पाई है। इस मामले में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आज दिन भर में यह आत्महत्या हुई है। तीनो आत्महत्या का क्या कारण है ये अभी तक नहीं पता चल पाया है। उनका शव ससून अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

निरंजन सालुंखे ने वंडर सिटी के पास आत्महत्या की है। वह रिक्शा चालक है। वहीं पोपट दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था। उसने सुखसागर नगर में आत्महत्या की है।

साथ ही एक 30 वर्षीय व्यक्ति ने कात्रज डेयरी के पास मोरेबाग बस स्टॉप के पास स्थित टॉयलेट में आत्महत्या की है। इस मामले की जांच शुरू है। एक ही दिन में तीन आत्महत्या होने से परिसर में खलबली मची हुई है।