Pune: मुंढवा में 27 वर्षीय महिला के साथ छेड़छाड़, आधी रात को हुई घटना

पुणे : आधी रात को काम से घर लौट रही महिला का एक अज्ञात व्यक्ति ने पीछा किया। गाड़ी चला रही महिला डर के कारण गाड़ी से गिर गई। यह घटना मुंढवा की है। महिला के गाड़ी से गिर जाने के बाद उस व्यक्ति ने महिला के कपड़े फाड़ कर उसके साथ छेड़खानी की। इस प्रकरण में 27 वर्षीय महिला ने मुंढवा पुलिस थाने में शिकायत दी है। इसके अनुसार एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है।

सुबह पौने चार बजे के आसपास यह घटनाहुई है। आधी रात को हुई इस घटना के कारण डर का माहौल है। पुलिस की जानकारी के अनुसार महिला मुंढवापरिसर में रहती है। वह जॉब करती है। छुट्टी होने के बाद पौने 4 बजे के आसपास वह अपने टूव्हीलर से घर जा रही थी। इसी समय एक व्यक्ति ने टूव्हीलर से उसका पीछा किया।

वो पीछे-पीछे उस महिला के घर तक आया। इसलिए वह घबरा गई। घर के पास आने के बाद स्पीड ब्रेकर पर जल्दबाजी में गाड़ी चलाने के कारण फिसल गई और गिर गई।  इसके बाद उस आरोपी ने महिला के कपड़े फाड़ का उसका शोषण करने की कोशिश की। लेकिन महिला ने चिल्लाना शुरू  किया तो आरोपी फरार हो गया। इसके बाद वो बहुत डरी हुई थी और ऐसे ही सोसायटी में गई। अपने परिवार को इसकी जानकारी दी। उसके बाद वह पुलिस के पास गई। इस मामले की जांच मुंढवा पुलिस कर रही है।