Pune | 1971 Indo-Pak War SWARNIM VIJAY VARSH : विक्टरी फ्लेम का सालुंखे विहार में स्वागत

पुणे (Pune News) : Pune | 1971 के भारत पाक युद्ध (Indo Pak war) में भारत को जीत मिली, इसके 50 साल पूरे हो चुके हैं। इसलिए देश भर में स्वर्णिम विजय वर्ष (Golden Victory Year) मनाया जा रहा है। इसकी शुरुआत 16 दिसंबर, 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने चार मुख्य दिशाओं में चार विक्टरी फ्लेम (Victory Flame) जला कर की थी। 01 अक्टूबर 2021 को पुणे (Pune) की सेना और नागरिकों द्वारा फ्लेम का भव्य स्वागत किया गया।

 

 

पुणे (Pune) में एक महीने तक चलनेवाले स्वर्णिम विजय वर्ष समारोह के हिस्से के रूप में, विक्टरी फ्लेम को आज सालुंखे विहार (Salunkhe Vihar) ले जाया गया। इस समारोह में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक (Army) और सालुंखे विहार में रहने वाले 1971 के भारत-पाक युद्ध (Indo Pak war) के नायक शामिल हुए। फ्लेम की अगवानी लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) पंडित बीटी (Pandit BT), पीवीएसएम वीर चक्र (PVSM Veer Chakra,), कर्नल (सेवानिवृत्त) सालुंखे एस बलवंत वीर चक्र (Col. Salunkhe S. Balwant Vir Chakra) और ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) हरोलीकर अरुण की पत्नी श्रीमती हरोलीकर अरुण (Mrs. Harolikar Arun) ने की। इस कार्यक्रम में कई दिग्गजों, वीर नारियों और सेवारत सैन्य अधिकारियों ने हिस्सा लिया। सम्मान के रूप में सभी प्रतिष्ठित सेवारत और सेवानिवृत्त सैन्य हस्तियों द्वारा फ्लेम को आगे बढ़ाया गया।

 

स्टेशन कमांडर अन्य सेवारत और सेवानिवृत्त सेना कर्मियों, पूर्व सैनिकों और नागरिकों के साथ गणमान्य व्यक्तियों ने इस समारोह को देखा। सामुदायिक हॉल में इसे आयोजित करने से पहले आवासीय क्षेत्र में फ्लेम का रिले किया गया था।

 

Central Railway | ऑटोमोबाइल की लोडिंग हेतु मध्य रेल ने प्रोटोटाइप कोच विकसित किया