Pune : शादी का झांसा देकर 17 वर्षीय युवती का बलात्कार

पुणे : कॉलेज जा रही एक 17 वर्षीय युवती को एक युवक ने प्रेम और शादी के जाल में फसाकर उसके मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाकर उसका बलात्कार किया। इस नाबालिक लड़की के गर्भवती होने के बाद यह जानकारी सामने आई।

इस मामले में 17 वर्षीय पीड़िता ने शिकायत दी है। इसके अनुसार युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पीड़ित लड़की लोहगाव स्थित एक कॉलेज में पढ रही है। कॉलेज जाने के दौरान आरोपी ने उसके कम उम्र और अज्ञानता का फायदा उठाकर उससे जानपहचान बनाई। साथ ही उसके साथ दोस्ती की। इसके बाद उसे घर दिखाने के बहाने लोहगाव स्थित खंडोबा माल पहाड़ी पर ले गया। उसे वहाँ पर शादी का झांसा दिखाकर उसके मर्जी के खिलाफ उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। उसके बाद 8 दिन के बाद एक बार फिर से इसी तरह से लड़की को वहाँ ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। इसी दौरान लड़की गर्भवती हो गई। इसके बाद पूरी घटना सामने आ गई। फिर लड़की ने विमानतल पुलिस थाने में जाकर मामला दर्ज कराया। पुलिस उस युवक को ढ़ूँढ़ रही है।