पिंपरी चिंचवड़: ट्रांसफर किये गए 23 पुलिस निरीक्षकों को कार्यमुक्त करने के आदेश

पुणे। समाचार ऑनलाइन
पुणे शहर और जिला (ग्रामीण) पुलिस बल का विभाजन करने के बाद पिंपरी चिंचवड़ शहर के लिए अलग पुलिस आयुक्तालय की निर्मिति की गई है। आयुक्तालय शुरू होने से पहले ही राज्य पुलिस महानिदेशक कार्यालय ने राज्यभर से 23 पुलिस निरीक्षकों के ट्रांसफर पिंपरी चिंचवड़ आयुक्तालय में किए हैं। हांलाकि उन्हें मौजूदा कार्यस्थलों से मुक्त नहीं किया गया था। शुक्रवार की शाम पुलिस महानिदेशक कार्यालय ने उन सभी को कार्यमुक्त करने के आदेश जारी किए हैं। इसमें सभी 23 पुलिस निरीक्षकों को पिंपरी चिंचवड़ में हाजिर होने के आदेश दिए गए हैं।

जिन पुलिस निरीक्षकों को पिंपरी चिंचवड़ पुलिस आयुक्तालय में हाजिर होने के आदेश दिए गए हैं उनमें यशवंत नामदेव गवारी (कोल्हापुर), राजेंद्र जयंत निकालजे (मुंबई शहर), भानुदास आण्णासाहेब जाधव (मुंबई शहर), दिलीप तुकाराम भोसले (मुंबई शहर), सुनिल रंभाजी दहिफले (मुंबई शहर), संजय वामनराव निकम (पुणे शहर), पांडुरंग बाबासाहेब गोफणे (रायगड), सतिश विठ्ठल पवार (कोल्हापुर), सुनिल विष्णू पवार (अहमदनगर), सुधाकर पंडितराव काटे (क्राइम ब्रांच), श्रीराम बलीराम पौल (राज्य गुप्‍तवार्ता विभाग), अजय विनाकराव जोगदंड (पुलिस प्रशिक्षण केंद्र नानवीज दौंड), टि.वाय. मुजावर (क्राइम ब्रांच), प्रदीप उत्‍तम लोंढे (मुंबई शहर), शहाजी नारायण पवार (सोलापुर शहर), नारायण विनायक पवार (सीआइडी), बालाजी रघुनाथराव सोनटक्के (लातुर), उमेश औंदुंबर तावसकर (पुणे शहर), विवेक एकनाथ लावंड (सीआईडी से नागपुर शहर की बजाय पिंपरी चिंचवड़), प्रकाश विठ्ठल जाधव (गडचिरोली), उत्तम एकनाथ तांगडे (ठाणे शहर), कल्याण लक्ष्मण पवार (नवी मुंबई), सतिश विठ्ठलराव नांदुरकर (अ.ज.प्र.त.स. पुणे) का समावेश है।

[amazon_link asins=’B07DN39H94,B073RQSNDK’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’104f62e0-a7b4-11e8-b30b-31c46f267c85′]