Pune | 100 करोड़ के वैक्सीनेशन का जश्न ; शनिवारवाड़ा, आगाखान पैलेस में तिरंगे की रोषनाई 

पुणे (Pune News) : Pune | देश में गुरुवार 21 अक्टूबर को 100 करोड़ वेक्सीनेशन (Vaccination) के लक्ष्य को पूरा किया।  इस ऐतिहासिक पल का जश्न मनाने के लिए पुरातत्व शास्त्र विभाग (Department of Archeology) ने देश के 100 ऐतिहासिक स्थलों (Historic Place) पर तिरंगे की रोषनाई की थी।  शनिवारवाड़ा (Shaniwar Wada) और आगाखान पैलेस (Agakhan Palace) में भी तिरंगे की रोषनाई की गई थी।  इस दौरान दोनों जगहों (Pune) का रूप काफी अनूठा लग रहा था।

देश ने वैक्सीनेशन के एक महत्वपूर्ण चरण को पूरा करते हुए 100 करोड़ लोगों के  वैक्सीनेशन का लक्ष्य (Vaccination Target) पूरा किया है।  इस मौके पर यूनेस्को के वैश्विक ऐतिहासिक स्थलों की सूची में शामिल देशभर के 100 ऐतिहासिक स्थलों पर तिरंगे जैसी रोषनाई की गई थी।  इस दौरान पिछले 18 महीने के कोरोना काल में महत्वपूर्ण काम करने वाले कोरोना वारियर्स, डॉक्टर्स, मेडिकल कर्मचारियों, पुलिस, सफाई कर्मचारियों और अन्य के प्रति कृतज्ञता व्यक्त किया गया।  इस दौरान आम लोगों और जनप्रतिनिधियों ने इसे देश के लिए एक गौरव का दिन बताया।

 

शाम को तिरंगे की रोषनाई से सजे शनिवारवाड़ा (Shaniwar Wada) और आगाखान पैलेस (Agakhan Palace) देखने के लिए नागरिकों की भारी भीड़ जमा हुई थी।  इस दौरान लोगों ने सेल्फी, फोटो लेकर इसका जश्न (Pune) मनाया।

 

 

Ajit Pawar | पुणे मेट्रो के लिए नागपुर पैटर्न लागू किया जाएगा – अजीत पवार

Ajit Pawar Warning | … बॉलिवूड मुंबई में ही रहेगा! अजित पवार ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दी ‘सख्त’ चेतावनी

Dilip Walse Patil | नवाब मलिक द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद राज्य सरकार समीर वानखेडे की जांच करेगी ? गृहमंत्री वलसे पाटिल ने कहा…