लॉज में चल रहे देहव्यापार का पर्दाफाश

संवाददाता, पिंपरी। एक लॉज में चलाए जा रहे देहव्यापार का पर्दाफाश करते हुए पिंपरी चिंचवड़ पुलिस की सामाजिक सुरक्षा विभाग की टीम ने पांच महिलाओं को छुड़ाया। खेड़ तालुका के आलंदी फाटा स्थित साई पैलेस नामक लॉज में गुरुवार की दोपहर यह छापेमारी की गई। पुलिस ने लॉज चालक सतीश कुमार शेट्टी (41, निवासी ठाणे) और मैनेजर सतीश गौडा (35, साई पॅलेस लॉज, आलंदी फाटा, खेड, पुणे) के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
इस बारे में सामाजिक सुरक्षा दस्ते के पुलिस उपनिरीक्षक प्रदीपसिंह सिसोदे ने दिघी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार, साई पैलेस लॉज में वेश्या व्यवसाय जारी रहने की जानकारी सामाजिक सुरक्षा विभाग को मिली थी। इसके अनुसार पुलिस टीम ने गत दोपहर यहां छापा मारा। यहां से पांच महिलाओं को छुड़ाया गया। जांच में सामने आया है कि शेट्टी और गौड़ इन महिलाओं से यहां वेश्या व्यवसाय कराते थे। दिघी पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
हिंजवड़ी पुलिस की स्पा सेंटर में कार्रवाई
यहां हिंजवड़ी पुलिस ने एक स्पा सेंटर में अवैध रूप से शुरू वेश्या व्यवसाय पर छापा मारकर एक महिला को छुड़ाया और एक आरोपी को गिरफ्तार किया।म्हळुंगे में की गई इस कार्रवाई में सुनास रचन मसी (34, निवासी म्हाळुंगे, मुलशी, पुणे) को गिरफ्तार किया गया है। फौजदार यशवंत सालुंखे ने हिंजवडी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। म्हाळुंगे के तीर्थ आईटी पार्क के पीछे स्नेवा स्पा सेंटर में वेश्या व्यवसाय शुरू रहने की जानकारी पुलिस को मिली थी जिसके अनुसार यहां छापा मारा गया। यहां से छुड़ाई गई महिला से जबरन वेश्या व्यवसाय कराया जा रहा था, यह सामने आया है।