हेलीकॉप्‍टर से उम्मेद भवन पहुंचेंगे प्रियंका-निक

जोधपुर : समाचार ऑनलाइन – देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनस 2 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। शादी की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। जहां प्रियंका-निक अपनी शादी को लेकर उत्साहित हैं, वहीं जोधपुर के उम्मेद भवन को भी उनके स्वागत के लिए तैयार किया जा रहा है।

इस हाईप्रोफाइल और शाही शादी में दूल्हा-दुल्हन सीधे हेलीकॉप्‍टर से पहुंचेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, उम्मेद भवन में हैलीपैड तैयार किया जा रहा है। शादी में करीब 200 मेहमान शामिल होने वाले हैं। इन मेहमानों में बॉलीवुड और हॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियां भी शामिल हैं। खबरों के अनुसार, सभी मेहमान एयरपोर्ट पर उतरेंगे और उन्हें चॉपर से उम्मेद भवन लाया जाएगा।

सुरक्षा को देखते हुए यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि दीपिका और रणवीर की तरह प्रियंका और निक की शादी की तस्वीरों के लिए भी इंतजार करना पड़ सकता है।