पति निक को छोड़ जब प्रियंका ने थामा इस शख्स का हाथ, यूजर्स बोले- ‘किसी के साथ भी’

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – ‘मेट गाला’ के बाद अब बॉलीवुड एक्ट्रेसज ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019 में धूम मचा रखी है। कान्स में इस बार कंगना रनौत, दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, डिआना पेंटी समेत छोटे पर्दे से हिना खान ने शिरकत की। बता दें कि प्रियंका और हिना ने पहली बार कान्स में डेब्यू किया है। प्रियंका ने अपने पति निक जोनस के साथ कान्स में डेब्यू किया है।

https://www.instagram.com/p/BxoNflgncHM/?utm_source=ig_web_copy_link

अब दोनों की कई फोटोज भी जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसी बीच प्रियंका की एक ऐसी फोटो वायरल हो रही जिस पर लोग कई तरह के सवाल कर रहे हैं। इस फोटो में प्रियंका निक के साथ नहीं बल्कि किसी और के साथ नजर आ रही हैं। प्रियंका जिस शख्स के साथ नजर आ रही हैं उसने एक्ट्रेस की कमर में हाथ डालकर पकड़ रखा है। दरअसल, फोटो में जो शख्स नजर आ रहा है वो कोई और नहीं बल्कि प्रियंका का स्टाइलिस्ट संजय कुमार है।

इस फोटो के सामने आने के बाद यूजर भी तरह-तरह के सवाल कर रहे है। दरअसल प्रियंका के इस तस्वीर में निक साथ न होकर
कोई और शख्स के होने पर फैंस नाराज़ हो गए है। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर प्रियंका फिर एक बार जोरदार ट्रोल हो रही है।

https://www.instagram.com/p/BxnYaaiHcvd/?utm_source=ig_web_copy_link