प्रियंका गांधी को अपना नाम बदलकर ‘फिरोज प्रियंका’ कर देना चाहिए, भाजपा नेता का ‘हल्लाबोल’

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन- भाजपा की केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर जोरदार हमला किया है। उन्होंने प्रियंका गांधी को अपना नाम बदलकर ‘फ़िरोज़ प्रियंका’ करने की सलाह दे डाली है. साथ ही उन्होंने कहा कि ‘झूठे गांधी’ भगवा को नहीं समझ सकते.

साध्वी निरंजन ज्योति ने मीडिया से कहा कि, “प्रियंका गांधी कभी भी भगवा को नहीं समझेंगी, क्योंकि वह एक झूठी गांधी हैं। उन्हें गांधी को उनके नाम से हटा देना चाहिए और फिरोज प्रियंका नाम रख लेना चाहिए.” आगे साध्वी ने कहा कि, “ उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है, जिससे प्रियंका गांधी को योगी सरकार से परेशानी हो रही है. अगर वे दंगाइयों का समर्थन कर रहे हैं, तो उन्हें आगे आना चाहिए और अपनी भूमिका स्पष्ट करनी चाहिए.”

Image result for साध्वी निरंजन ज्योति

उन्होंने कहा कि, “कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को भगवा के बारे में और अधिक अध्ययन करने की आवश्यकता है. प्रियंका गाँधी ने जिस तरह से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आलोचना की है, उससे पता चलता है कि जो कोई भी गलत नाम का उपयोग करता है, उसे सबकुछ वैसा ही दिखाई देता है. भगवा ज्ञान और आध्यात्मिकता का प्रतीक है.”

साथ ही, उन्होंने सवाल उठाया कि निर्दोषों को पीटने और पुलिस पर पत्थर फेंकने वालों को सजा मिलनी चाहिए या नहीं?  साध्वी निरंजन ज्योति ने प्रियंका गांधी पर आरोप लगाया कि, आपने उन्हें बहकाया है और सड़कों पर आने के लिए उकसाया है.