प्रियंका चोपड़ा ने किया स्वीकार…उम्र बढ़ने के साथ बदल गया शरीर, पहले की तरह नहीं रहा

ऑनलाइन टीम. मुंबई : उम्र बढ़ने के साथ शरीर बदल ही जाता है। लाख जतन के बावजूद पहले जैसा नहीं रह पाता। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का भी कहना है कि उनका शरीर अब पहले की तरह नहीं हैं। उन्होंने इस बात को स्वीकार भी कर लिया है। हालांकि उन्होंने यह बात मानी कि जिस तरह से उनकी बॉडी को जज किया जाता है, इससे वह परेशान हो जाती हैं। उनका कहना है कि उनका शरीर जैसा है, उन्होंने इसे वैसे स्वीकार करना सीख लिया है।

प्रियंका अब 38 साल की हैं और उनकी कई हॉलीवुड फिल्में हैं। उन्होंने कहा है कि उनके पास वह शरीर नहीं है, जिसका उपयोग उन्होंने दो दशक पहले किया था, लेकिन यह परिवर्तन सभी के जीवन में स्वाभाविक है। यह अब जैसा दिखता है, वैसी ही दखती हूं। पर मेरा आत्मविश्वास ही असली पूंजी है। आत्मविश्वास और दूसरों को आकर्षित करने की क्षमता का मेरे शरीर से कोई लेना-देना नहीं है। मैं अपने अभी के शरीर के साथ हूं ना कि 10 या 20 साल के शरीर के साथ।

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा फैशन आइकॉन हैं। फैन्स इस देसी गर्ल की एक्टिंग ही नहीं, खूबसूरती और स्टाइल के भी दीवाने हैं। भारत में ही नहीं बल्कि विदेश में भी प्रियंका के चाहने वालों की कमी नहीं है। एक बार प्रियंका चोपड़ा जिस फैशन और स्टाइल को ट्राई कर लेती हैं उनके फैन्स के लिए वो ट्रेंड बन जाता है। प्रियंका फैशन की दुनिया में ही नहीं बल्कि सामाजिक कार्यों में भी काफी सक्रिय हैं। ये ही वजह है कि यूनिसेफ ने प्रियंका को ‘डैनी केय मानवतावादी पुरस्कार’ से सम्मानित किया है।

एक्सपर्ट भी मानते हैं कि जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, वैसे-वैसे बॉडी मेंटेन करना कठिन होता जाता है। ये दिक्कत पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ इसलिए भी बढ़ जाती है, क्योंकि तब हम सेहत की बेसिक जरुरतों पर भी ध्यान नहीं देते हैं। कभी ऑफिस तो कभी घर के काम के चलते वॉक भी लोगों के डेली रूटीन में शामिल नहीं होती है।