OMG! प्यार में निक को इस नाम से बुलाती हैं प्रियंका चोपड़ा

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक है। अक्सर दिनों सुर्खियों में बने रहते है। आये दिन दोनों सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते रहते है। इस वजह से कभी-कभी प्रियंका को ट्रोल में होना पड़ता है। एक पोस्ट के जरिए खुलासा हुआ है कि आखिर प्रियंका चोपड़ा निक जोनास को किस नाम से बुलाती हैं। हाल में निक जोनास ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर स्टोरी में शेयर की थी। इस तस्वीर के साथ निक ने लिखा ‘मिसिंग यू’ | निक के इस पोस्ट के जवाब में प्रियंका ने लिखा, ‘बाबू I have so much FOMO! Miss you too’ | प्रियंका की ये पोस्ट देखकर सभी हैरान रह गए कि वह भी प्यार में निक जोनास को बाबू कह देती हैं।

बॉलीवुड रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ की शूटिंग के लिए भारत में हैं। यही वजह होगी जो निक उन्हें इतना मिस कर रहे हैं। फिलहाल निक और प्रियंका दोनों ही अपने-अपने काम में बिजी हैं। ‘द स्काई इज पिंक’ फिल्म के बाद प्रियंका एक हॉलीवुड प्रोजेक्ट में नजर आएंगी। वहीं निक ने हाल ही में अपने नए स्टूडियो हैपिनेस बिगिन्स को रिलीज किया है।