कोरोना वैक्सीन की उम्मीद के बीच पेट्रोल, डीजल की कीमत में सप्ताह भर में भारी बढ़ोतरी

नई दिल्ली, 24 नवंबर कोरोना काल में 15 वर्ष में सबसे कम कीमत पर गए कच्चे तेल की दर में अब कोरोना वैक्सीन आने के संकेत मिलने के बाद दर  बढ़ने लगी है।  2021 में ओपेक देशों का लक्ष्य क्या होगा यह तय करने के लिए 30 नवंबर, 1 दिसंबर को बैठक होगी। इसे देखते हुए कच्चे तेल की दर 40 रुपए से 45 डॉलर तक पहुंच गई है।  इसका परिणाम पिछले सप्ताह से देखने को मिल रहा है ।    देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत बढ़ने लगी है।

2021 के शुरुआत में कच्चे तेल की कीमत 58 डॉलर प्रति बैरल से अधिक बढ़ जाएगी।  महत्वपूर्ण बात ये है कि पिछले 48 दिनों से देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत स्थिर है।  लेकिन पिछले पांच दिनों से इसकी कीमत में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।  सरकारी पेट्रोलियम कंपनी ने आज पेट्रोल की कीमत में 6 पैसे की बढ़ोतरी की है।  जबकि डीजल की कीमत में 17 पैसे की बढ़ोतरी हुई है।  मुंबई में आज पेट्रोल 88. 52 रुपए प्रति लीटर जबकि डीजल 77. 33 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है।
अगस्त के दूसरे सप्ताह से ईंधन की कीमत में बढ़ने की शुरुआत हुई थी।  लेकिन सितंबर से कीमत में बढ़ोतरी बंद हो गई थी। वैश्विक बाज़ार में कच्चे तेल की कीमत 20 डॉलर पर आ गई थी।  डेढ़ महीने पहले ईंधन की कीमत में 1. 19 रुपए की की कमी आई थी।  इसके बाद 48 दिनों तक कीमत स्थिर बनी रही।  इस कीमत में पिछले सप्ताह से फिर से बढ़ोतरी हो रही है।  पिछले पांच दिनों में पेट्रोल 53 पैसे महंगा हुआ है जबकि डीजल 95 पैसे महंगा हुआ है।
कांग्रेस का विरोध 
ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के नेता मलकीत सिंह ने कहा है कि कोरोना की वजह से आम जनता, ढुलाई करने वाले आर्थिक संकट में है।  चुनाव के बाद ईंधन की कीमत में बढ़ोतरी करने की कोई वैध वजह नहीं है।  ईंधन की कीमत बढ़ने से अन्य सामानों की कीमत पर इसका असर पड़ता है।  इसका असर आम लोगों पर होता है।  केंद्र सरकार ईंधन की कीमत में बढ़ोतरी पर रोक लगाए।  इसके लिए प्रधानमंत्री, केंद्रीय प[पेट्रोलियम मंत्री, सड़क परिवहन मंत्रालय को पत्र भेजा गया है।
महाराष्ट्र में 60 दिनों में कीमत बढ़ी 
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार 19 नवंबर तक पेट्रोल और डीजल की कीमत में बढ़ोतरी नहीं हुई थी।  लेकिन इंटरनटोनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद गुरुवार की मध्यरात्रि से कंपनी ने ईंधन की कीमत में बढ़ोतरी की।  शुक्रवार को प[पेट्रोल प्रति लीटर 88. 45, डीजल 77. 67 रुपए में बिकी। पहले के आंकड़ों के अनुसार 19 सितंबर को पेट्रोल 88. 37 रुपए थी।  जबकि 21 सितंबर को 8 पैसे की गिरावट के बाद 88. 29 रुपए पर स्थिर हो गई।  इसके बाद 20 नवंबर को पेट्रोल में 16 पैसे जबकि डीजल में 23 पैसे की बढ़ोतरी हुई।