Poster : फरहान अख्‍तर ने फिल्म ‘तूफान’ के लिए बनाई जबरजस्त बॉडी

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ के बाद अब एक्‍टर फरहान अख्‍तर फिल्म ‘तूफान’ में नजर आएंगे। इससे पहले वह मिल्‍खा सिंह के अवतार में नजर आये थे। जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। अब फरहान एक बार फिर स्‍पोट्र्स पर आधारित फिल्‍म में नजर आने वाले हैं। फिल्‍म ‘तूफान’ में वह एक बॉक्‍सर की भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्‍म का फर्स्‍ट लुक कुछ समय पहले ही सामने आया है। इस लुक में फरहान जबरजस्त बॉडी में नजर आ रहे है।

45 साल के फरहान फिल्‍म में बिलकुल एक बॉक्‍सर की गठीली बॉडी में नजर आ रहे हैं। उनकी फिटनेस काबिले तारीफ है। अपनी फिल्‍म के इस फर्स्‍ट लुक के साथ ही फरहान अख्‍तर ने इसकी रिलीज डेट भी साफ कर दी है। निर्देशक ओम प्रकाश मेहरा की ये फिल्‍म इसी साल 2 अक्‍टूबर को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्‍म में फरहान के अलावा विजय मयूरा, मृणाल ठाकुर और परेश रावल भी नजर आने वाले हैं।

visit : punesamachar.com