Post office franchise | केवल 5000 रुपए में  पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी पाए ; पहले दिन से होगी बड़ी कमाई 

मुंबई (Mumbai News) : अगर आपको कम निवेश में व्यवसाय शुरू करना है तो यह खबर आपके लिए है।  देशभर में  1. 55 लाख पोस्ट ऑफिस (Post office franchise) है उसके बावजूद कई क्षेत्रों में पोस्ट ऑफिस (Post Office) नहीं है।  इस वजह से पोस्टल डिपार्टमेंट इंडिया पोस्ट (Postal Department India Post) ने ऐसे क्षेत्रों में फ्रेंचाइजी (Post office franchise) देने की शुरुआत की है। ऐसे में आप यह फ्रेंचाइजी कैसे ले सकते है ? इसकी जानकारी मिल सकती है और इससे आप अच्छा पैसा कमा सकते है।

अगर आपको यह फ्रेंचाइजी लेनी है तो आपको 5000 रुपए सिक्योरिटी डिपॉजिट (security deposit) देना होगा।  इसके जरिये सेंटप, स्टेशनरी, स्पीड पोस्ट और मनी आर्डर जैसी सुविधा दे सकते है।  इसके जरिये आपको तय कमीशन मिलेगा और हर दिन कमाई होगी।

 

कौन ले सकता है

पोस्ट ऑफिस की  फ्रेंचाइजी (Post office franchise) कोई भी व्यक्ति, संस्था, पान स्टॉल, किराना दुकान, स्टेशनरी आदि दुकानदार ले सकते है।  इसके अलावा नए विकसित हो रहे शहरों, विभाग, स्पेशल इकोनॉमी जोन, इंडस्ट्री सेक्टर आदि जगहों पर भी यह खोला जा सकता है।  इसके लिए आपको पोस्ट ऑफिस में फॉर्म भरना होगा।  पोस्ट के साथ करार करना होगा।  इसके लिए आपका 8वी पास और 18 वर्ष से अधिक उम्र होना जरूरी है।

कमाई कितनी होगी

फ्रेंचाइजी से होने वाली कमाई पोस्टल सेवा पर दी जाने वाली कमीशन होती है।  यह कमीशन MOU में रजिस्टर होता है।  रजिस्टर आर्टिकल पर 3 रुपए, स्पीड पोस्ट पर 5 रुपए, 100-200 रुपए के मनी ऑर्डर पर 3. 50 रुपए, 200 रुपए से अधिक के मनी आर्डर पर 5 रुपए, हर महीने रजिस्टर और स्पीड पोस्ट की 1000 से अधिक बुकिंग करते है तो उस पर 20% कमीशन, पोस्टल स्टैम्प, पोस्टल स्टेशनरी, मनी ऑर्डर फॉर्म पर 5% रेवेन्यू स्टैम्प, सेंट्रल रिक्रूटमेंट फीस स्टैम्प आदि पर हुई का कमाई का 40% मिलेगा।

 

 

MSRTC | एसटी की हड़ताल बनी मुसीबत ; राज्य के 59 डिपो का कामकाज ठप