politics of Maharashtra | देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में पूर्व मंत्री का भाजपा में प्रवेश, BMC चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका

मुंबई (Mumbai news) : ऑनलाइन टीम – महाराष्ट्र (politics of Maharashtra) के पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह (Kripashankar Singh) ने विपक्ष नेता देवेंद्र फ़डणवीस (Devendra Fadnavis) और चंद्रकांत पाटिल (Chandrakant Patil) की उपस्थिति में भाजपा (BJP) का दामन थामा। मुंबई मनपा चुनाव (mumbai municipal elections) की पृष्ठभूमि पर कृपाशंकर सिंह (Kripashankar Singh) का भाजपा (BJP) में प्रवेश करना कांग्रेस (Congress) के लिए बहुत बड़ा धक्का माना जा रहा है। उत्तर भारतीय समाज (North Indian Society) के नेता के रूप में कृपाशंकर सिंह ने मुंबई में अपना दबदबा बनाया था। 2019 में कांग्रेस (Congress) से इस्तीफा देने के बाद सक्रिय राजनीति (politics) से दूर थे।

मोदी सरकार (Modi government) द्वारा कश्मीर में धारा 370 हटाने पर कृपाशंकर सिंह ने केंद्र सरकार (central government) की बहुत तारीफ की थी। उसके बाद पार्टी की भूमिका पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कृपाशंकर सिंह (Kripashankar Singh) ने 10 सितंबर 2019 को कांग्रेस से इस्तीफा (resign) दे दिया था। इस्तीफा देने के बाद से ही आशंका जताई जा रही थी कि सिंह भाजपा (BJP) में प्रवेश करेंगे।

 

कौन हैं कृपाशंकर सिंह?

 

मुंबई के कलिना विधानसभा मतदार संघ से कांग्रेस के टिकट पर 3 बार विधायक बने कृपाशंकर सिंह विलासराव देशमुख की सरकार में गृहमंत्री के पद पर थे। उससे पहले विधान परिषद सदस्य थे।

 

मुंबई मनपा में भाजपा को फायदा

 

मुंबई में लगभग 25 लाख उत्तर भारतीय मतदाता हैं।

भाजपा के पास उत्तर भारतीय चेहरा न होने से कृपाशंकर सिंह के प्रवेश से भाजपा को बल मिलेगा।

मुंबई मनपा में पिछले 30 वर्षो से काबिज शिवसेना की सत्ता को पलटने के लिए भारतीय जनता पार्टी प्रयत्नशील है।

इसमे कृपाशंकर सिंग के भाजपा में प्रवेश करने से उत्तर भारतीय मत पाने में फायदा हो सकता है।

 

 

 

 

 

Latur Murder Case | महाराष्ट्र के लातूर में वाहन रोकने के बाद हुआ विवाद, चालक को पत्थर से वार कर मार डाला,  21 दिन बाद खुला हत्या का रहस्य

 

P Rangarajan Kumaramangalam | दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री पी रंगराजन कुमारमंगलम की पत्नी की हत्या