पुलिस कर्मी की बेटी का अपहरण कर दुष्कर्म

पुणे प्रतिनिधि : पुलिस कर्मी की बेटी का अपहरण कर उसे बेहोशी की दवा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने की घटना पुणे में सामने आई हुई है। इस से एक ही खलबली मच गई है।

पुलिस ने बताया कि घटना को लेकर चंदननगर पुलिस थाने में तीन युवकों पर मामला दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ पीड़ता ने शिकायत दी है।

पीड़िता पुलिस कर्मी की बेटी हैं। 21 दिसंबर की रात करीब आठ बजे वह वड़गांव शेरी परिसर से अकेली निकली हुई थीं। उस समय सागर मोहन सातव नामक युवक वहां आया और मुझे तुम से शादी करनी है। अगर तुम मेरे साथ गाड़ी में नहीं बैठी तो मैं मेरी जान दे दूंगा। उसकी बातों से युवती डर गईं। सागर ने इसका फायदा उठाते हुए उसे जबरदस्ती से गाड़ी में बिठाया। उसके अन्य दो साथी भी गाड़ी में थे। सागर ने युवती के हाथ पैर बांधकर उसे बेहोशी की दवा पीलाई और वे उसे अहमदनगर के नेवासा ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद उसे पुणे लाकर छोड़ दिया। युवती ने घर जाकर पिता को घटना के बारे में बताया। उसके बाद चंदननगर पुलिस थाने में तीनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई।