गन्ने से भरे ट्रक के नीचे दब कर पुलिस कर्मचारी की मौत

कन्नड (जि.औरंगाबाद): गन्ने से भरे ट्रक के कन्नड उपविभागीय पुलिस अधिकारी के कार्यालय में कार्यरत पुलिस कर्मचारी कचरू चव्हाण की मौत हो गई। कन्नड-औरंगाबाद रोड पर कन्नड के पास स्थित मकरनपुर पुल के पास गुरूवार शाम 7बजे के आस पास यह घटना हुई। गन्ने से भरा ट्रक बारामती कारखाने की ओर जा रहा था। इसी समय पुलिस कर्मचारी कचरू चव्हाण (उम्र 52) बाइक से पेट्रोल भरने के लिए पेट्रोल पंप पर जा रहे थे, तभी यह घटना हुई।

इस दुर्घटना में गन्ने से भरे ट्रक का चक्का कचरू चव्हाण के पेट पर चढ गया। जिससे वे बुरी तरह से घायल हो गये। ग्रामीणो ने उन्हे तुरंत कन्नड के ग्रामीण अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। वहाँ के चिकित्सा अधिकारी ने पुलिस कर्मचारी चव्हाण को मृत घोषित कर दिया। ट्रक चालक को शहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।