पुलिस की पत्नी ने ससुरालवालों से तंग आकर की खुदकुशी

लातूर | समाचार ऑनलाइन – महाराष्ट्र के लातूर जिले में एक पुलिस की पत्नी ने ससुरालवालों से तंग आकर खुदकुशी करने का मामला प्रकाश में आया है। अहमदपुर स्थित विद्यानगर में यह घटना घटी। ऐश्वर्या दहिफले (18) नामक मृत महिला का नाम है। चार महीने पहले ही उसका विवाह हुआ था। कार खरीदने के लिए मायके से पैसे लाने के लिए ससुरालवाले ऐश्वर्या को तकलीफ दिया करते थे। इस मामले में मृत ऐश्वर्या की मां ने शिकायत दायर करवायी है। अहमदपुर पुलिस स्टेशन में ऐश्वर्या के पति रमन दहिफल, ससुर माधवराव दहिफले व अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’26ce5703-d29f-11e8-8163-47c0ac372011′]

8 मई को रमन नालराव दहिफले के साथ ऐश्वर्या का विवाह हुआ था। रमन दहिफले यह पुलिस सिपाही पद पर बिटरगांव में नौकरी करता है। पिछले चार महीनों से ऐश्वर्या भी बिटरगाव में रह रही थी। शादी में 15 लाख रुपए दहेज देने के बावजूद कार खरीदने के लिए 10 लाख रुपए की मांग की जा रही थी। ऐश्वर्या का शारिरिक और मानसिक रुप से प्रताड़ित किया जा रहा था। इस बात का जिक्र ऐश्वर्या ने अपनी मां से किया था। ऐश्वर्या के माता पिता ने 10 लाख रुपए देने के लिए असमर्थता दर्शायी थी।

शादी तय नहीं होने के चलते भाई-बहन ने जहर पीकर की खुदकुशी

लेकिन 10 लाख ससुरालवाले दवाब बना रहे थे कि 10 लाख रुपए नहीं दिए तो बेटी को ससुराल में नहीं रखेंगे। ऐश्वर्या अहमदपुर में अपने मायके आयी हुई थी। रमन ने ऐश्वर्या को जान से मारने की धमकी दी थी। ऐश्वर्या की मां फूल लेने के लिए मार्केट गई थी, तब ऐश्वर्या ने दुपट्टा के सहारे फांसी लगाकर खुदकुशी की थी।

[amazon_link asins=’B07D9G1GHB,B0785JJF7L’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’7cbd96d3-d2a0-11e8-8ab3-03858a08cc26′]