पुलिस के हाथ लगे शातिर डकैती ,15 लाख के गहने जब्त

आरोपियों के खिलाफ 24 मामले है दर्ज़ 
उल्हासनगर/ समाचार ऑनलाइन

अंबरनाथ, बदलापूर और उल्हासनगर परिसर में दिन-दहाड़े डकैती करने वाले शातिर गिरोह को उल्हासनगर क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किये गए आरोपियों के खिलाफ 24 गुन्हे दर्ज़ है।

उल्हासनगर क्राइम ब्रांच घटक – 4 के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक महेश तरडे ने बताया कि, आरोपी राजा जुल्फिकार इंद्रिश यह प्रमुख आरोपी है। राजा जुल्फिकार ही गैंग का लीडर है। पुलिस द्वारा जांच पड़ताल पर पता चला की आरोपियों के खिलाफ मुंबई के कालाचौकी और अन्य परिसर में डकैती के मामले दर्ज़ है। यह गिरोह सँट्रो कार लेकर डकैती करने आता था। ऐसी जानकारी महेश तरडे ने दिए। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 15 लाख रुपए के गहने बरामद किये है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गए गिरोह से लगातार पूछताछ जारी है। पुलिस को कई मामले सामने आने की उम्मीद है।