एटीएम लूट रहे दो शातिर चोर को पुलिस ने धर दबोचा

चाकण | समाचार ऑनलाइन
पिंपरी चिंचवड़ के चाकण परिसर में बैंक के एटीएम को लूटने की फिराक में लगे दो बदमाशों को चाकण पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।  यह कार्रवाई आज तड़के चाकण पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान की है | आरोपियों के नाम चेतन शिवाजी राउत और गणेश प्रकाश नाइक है।
 [amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’9ca63d2f-cbcb-11e8-ad7b-6180db4ba71d’]
मिली जानकारी के अनुसार, चाकण परिसर के नाशिक पुणे महामार्ग पर स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम को कुछ बदमाश लुटने के फिराक में थे। लेकिन पुलिस ने इसे नाकाम कर दिया।  आज सुबह चार बजे के आसपास पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।  पेट्रोलिंग के दौरान अचानक पुलिस की नजर अक्सिक्स बैंक के एटीएम में चल रहे हरकतों पर पड़ी। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने गए तो कुछ आरोपी वहां से भाग गए। हालांकि पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
 [amazon_link asins=’B019XSHB7O,B06Y5LV7CR’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’a93b10e0-cbcb-11e8-bc25-5f9819fcdbae’]
पुलिस द्वारा जांच पड़ताल पर पता चला कि, आरोपीं बैंक के एटीएम लूटने की फिराक में थे। उस वक़्त एटीएम में 27  लाख रुपए होने की जानकारी बैंक मैनेजर ने पुलिस को दी | सही वक़्त पर पहुंचकर पुलिस ने बैंक का लाखों रुपए का नुकसान होने से बचा लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से बाइक बरामद किया है।
पुलिस फरार आरोपियों की खोज कर रही है।
कार्रवाई को दिया अंजाम
यह कार्रवाई डीसीपी स्मार्तना पाटिल , सहायक पुलिस उपायुक्त चंद्रकांत अलसटवार,  वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुनील पवार के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक विक्रम पालसकर , नवनाथ खेड़कर ,दिनेश सांगड़े , भास्कर कठारे और उनकी टीम ने की।तनुश्री दत्ता की शिकायत महिला आयोग में दर्ज़