Police Inspector Suspended | शातिर अपराधी को मदद करना पड़ा महंगा, पुलिस इंस्पेक्टर निलंबित

अहमदनगर : पुणे सामाचर ऑनलाइन – Police Inspector Suspended | नाबालिग लड़की को भगाने वाले आरोपी की मदद करना श्रीरामपुर पुलिस स्टेशन के पुलिस इंस्पेक्टर संजय सानप को अच्छा महंगा पड़ा है। आरोपी की मदद करने के आरोप में पुलिस इंस्पेक्टर संजय सानप को निलंबित कर दिया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक मनोज पाटिल ने यह आदेश जारी किया है। इस मामले में दो दिन पहले पुलिस नाईक पंकज गोसावी को भी सस्पेंड कर दिया गया था। (Police Inspector Suspended)

 

श्रीरामपूर शहर की नाबालिग लड़की को भगाकर ले जाने के बाद उसका धर्मांतरण कर निकाह कर बलात्कार करने के मामले में आरोपी मुल्ला कटर व गिरोह का कोई अपराध बाहर न आए इसके लिए मदद करने के मामले में पुलिस इंस्पेक्टर सानप दोषी पाए गए है। इसके बाद अधीक्षक मनोज पाटिल ने सानप को निलंबित कर दिया है।

 

श्रीरामपूर शहर की 13 वर्षीय लड़की को भगाकर उसका धर्मांतरण कर उसके साथ तीन साल बलात्कार किया गया।
इस मामले में मुल्ला कटर सहित और तीन लोगो पर श्रीरामपूर शहर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल सभी पुलिस कस्टडी में है। इस मामले की जांच पुलिस सब इंस्पेक्टर संदीप मिटके कर रहे है। (Police Inspector Suspended)

 

इस मामले की जांच के दौरान और कई मामले के सामने आने की संभावना को देखते हुए  मुल्ला कटर व उसके गिरोह को पुलिस इंस्पेक्टर संजय सानप पर मदद करने का आरोप शिकायतकर्ता महिला ने लगाया था।

 

लेकिन इसका संज्ञान श्रीरामपूर ने नहीं लिया। इसलिए शिकायतकर्ता महिला ने इस मामले की शिकायत जिला पुलिस अधीक्षक मनोज पाटिल से की। इस मामले में पुलिस इंस्पेक्टर सानप दोषी पाए गए। उन्हें निलंबित किए जाने की जानकारी जिला पुलिस अधीक्षक मनोज पाटिल ने दी है।

 

Web Title :- Police Inspector Suspended | ahmednagar shrirampur police station police inspector sanjay sanap suspended for helping accuse

 

इसे भी पढ़ें

 

Pune Crime | शादी का झांसा देकर युवती से बलात्कार

 

Pune Crime | जेल से छूटने के बाद आरोपी ने जेल की महिला रक्षक को लगाया चूना

 

Pune PMC News | शुक्रवार पेठ के सिटी पोस्ट से लगी गली के 40 स्टॉल्स सील, मनपा गैरकानूनी व्यवसायियों की परमिट रद्द करेगी