पुलिस ने की शारीरिक संबंध बनाने की मांग, बंड गार्डेन पुलिस थाने में FIR दर्ज

पुणे : एक अपराध में गिरफ्तार आरोपी की मदद करने के बहाने से आरोपी की बहन के साथ नजदीकी बढ़ाई। उसके बाद उससे शारीरिक संबंध बनाने की मांग से खलबली मच गयी है।

इस मामले में पुलिस हवलदार दादाराम ताकमोडे पर बंडगार्डेन पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में 27 वर्षीय लड़की ने शिकायत दर्ज करायी है।

मिली जानकारी के अनुसार दादाराम शिवाजीनगर पुलिस मुख्यालय में नियुक्त है। शिकायत करनेवाली युवती के भाई के खिलाफ स्वारगेट पुलिस थाने में मामला दर्ज है। इस मामले में उसे गिरफ्तार किया गया है। उसके बाद उसे बंडगार्डेन पुलिस थाने के लॉकअप में रखा गया। इस दौरान सम्बंधित पुलिस हवलदार ने उसकी बहन से कहा कि वो उसके भाई की मदद करेगा।

इसी बहाने से उसका मोबाइल नम्बर लिया और जान-पहचान बढ़ाई। 24  दिसम्बर 2020 को शादी के लिए जगह दिखाने के बहाने पुणे स्टेशन परिसर के एक लॉज में ले गया। वहा उस से शारीरिक सम्बंध बनाने की मांग की। युवती के शिकायत दर्ज कराने के बाद यह मामला सामने आया। इस मामले की जांच बंडगार्डेन पुलिस कर रही है।