पांच हजार की रिश्वत लेते पुलिस हवलदार गिरफ्तार

 पुणे : समाचार ऑनलाइन – स्क्रैप का व्यवसाय कर रहीं महिला पर कार्रवाई न करने के लिए उस से 5 हजार रूपयों की रिश्वत लेने के मामले में एन्टी करप्शन ब्युरो ने पुलिस हवलदार तथा एक निजी शख्स को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुरूवार को की गई।

एन्टी करप्शन ब्युरो के सूत्रों के मुताबिक शहर के वानवड़ी पुलिस थाने में कार्यरत पुलिस हवलदार निसार मेहमुद खान (44) तथा निजी शख्स मेहंदी अजगर शेख (32) को गिरफ्तार किया गया हैं। दोनों के खिलाफ एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई हैं।

शिकायतकर्ता महिला हड़पसर इलाके में स्क्रैप का व्यवसाय करती हैं। महिला ने चोरी का माल खरीदी करने का आरोप पुलिस हवलदार खान ने किया और कार्रवाई न करने के लिए उस से 15 हजार रूपयों की रिश्वत मांगी। चर्चा कर 5 हजार रूपये देने का तय हुआ। उसके बाद महिला ने खान के खिलाफ एन्टी करप्शन ब्युरो में शिकायत दी। शिकायत के अनुसार पुलिस ने जाल बिछाया। खान ने निजी शख्स मेहंदी शेख को महिला से रूपये लेने के लिए कहा। उस अनुसार पुिलस ने शेख को महिला से पांच हजार रूपये स्वीकारते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया। उसके बाद पुलिस हवलदार खान काे भी गिरफ्तार किया गया।