नशे में धुत लड़कियों पर पुलिस ने बरसाई लाठी 

मुंबई | समाचार ऑनलाइन

नशे में धुत चार लड़कियों पर पुलिस द्वारा लाठी से मारने की घटना ठाणे से सामने आयी है। ठाणे के भायंदर पश्चिम स्थित एक मॉल में नशे में धुत चार लड़कियां झगड़ा कर रही थीं। इसी दौरान स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम वहां पहुंची। पुलिस ने उन्हें बहुत बार समझाने का प्रयास किया, लेकिन झगड़ा खत्म करने की जगह चारों ने पुलिस टीम के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उन्हें काबू करने के लिए महिला पुलिसकर्मी को उन पर लाठी चलानी पड़ी।

भूकंप, सुनामी के बाद हुआ इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’9b8888e8-c6fa-11e8-b8d7-f9903ffcdfb1′]

इस मामले में भायंदर पुलिस स्टेशन के निरीक्षक दत्तात्रय बुराटे ने बताया कि, चार में से तीन लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक लड़की हंगामे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गई है। चारों के खिलाफ आईपीसी की धारा 353 में मामला दर्ज कर लिया गया है।